संवाद सूत्र, सिलहरी। बुधवार रात घटपुरी रेलवे स्टेशन के नजदीक मालगाड़ी से कटकर एक महिला की मृत्यु हो गई। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी ने उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मामला बुधवार रात करीब 10 बजे का है। उस वक्त बरेली-कासगंज रेलवे रूट से मालगाड़ी गुजर रही थी। तभी अचानक सलवार सूट पहने करीब 50 वर्षीय महिला मालगाड़ी की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। माना जा रहा है कि महिला ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या की है।
लोको पायलट की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंच गई और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस ले आई। यहां उसे मोर्चरी में रखवा दिया गया। महिला कहां की है? कौन है? अभी इसका पता नहीं चला है। रेलवे पुलिस ने उसके बारे में छानबीन शुरू कर दी है। जीआरपी थाना प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसा रात करीब 10 बजे का है महिला के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। इसका लगातार प्रयास कराया जा रहा है। |