search

पाकिस्तान में खिलौना समझकर बच्चों ने उठाया रॉकेट, जोरदार धमाके के बाद 3 की मौत

Chikheang 2025-11-25 01:07:38 views 1020
  

पाकिस्तान रॉकेट से खेलते हुए बच्चों की दर्दनाक मौत (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के कश्मोर जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां 8 से 12 साल की उम्र के तीन बच्चों की मौत हो गई। ये बच्चे एक रॉकेट प्रोपेलेंट से खेल रहे थे जो अचानक फट गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हादसा कंधकोट कस्बे के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, बच्चों को यह प्रोपेलेंट खेतों के पास पड़ा मिला था। डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) सैयद असगर अली शाह ने बताया कि यह प्रोपेलेंट रंगीन था और बच्चों को खेलने के लिए आकर्षक लगा। जैसे ही वे इसे छूने और घुमाने लगे उसमें धमाका हो गया।
एक ही कबीले के थे तीनों बच्चे

तीनों बच्चे एक ही कबीले से थे और रोज की तरह खेतों की तरफ खेलने गए थे। DSP शाह ने बताया कि शुरुआती जांच में यह सॉलिड प्रोपेलेंट लग रहा है, जिसमें लंबे समय तक ईंधन या विस्फोटक सामग्री जमा रह सकती है।

धमाके के बाद मौके से मिले टुकड़ों की जांच बम निरोधक दस्ते द्वारा की जा रही है। पुलिस का यह भी मानना है कि यह प्रोपेलेंट शायद उन डकैतों का छोड़ा हुआ हो सकता है, जो कश्मोर जिले के नदी किनारे वाले इलाकों में सक्रिय रहते हैं।

\“विनाश की ओर खींच रहीं ताकतें\“, ताइवान को लेकर चीन और जापान के बीच गहरी होती जा रही खाई
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168469