search

150 वर्ष बाद फिर गूंजेगा ‘वंदे मातरम’, भाजपा देशभर में करेगी सामूहिक गायन

deltin33 2025-11-6 19:19:37 views 1269
  

स्वतंत्रता सेनानी बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने की थी वंदे मातरम गीत की रचना।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। देश के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शुक्रवार सात नवंबर को देशभर में भव्य कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। पार्टी ने इस ऐतिहासिक मौके को राष्ट्रव्यापी उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

देश के सभी राज्यों, जिलों और मंडलों में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक एक साथ स्वर मिलाकर राष्ट्रभक्ति का संदेश देंगे। 7 नवंबर 1875 को महान साहित्यकार और स्वतंत्रता सेनानी बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने यह अमर गीत लिखा था।

‘वंदे मातरम’ गीत ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। यह गीत स्वतंत्रता सेनानियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना और आज भी करोड़ों भारतीयों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाता है।झारखंड के पांच और देशभर में 150 प्रमुख स्थानों पर एक साथ ‘वंदे मातरम’ गूंजेगा।

दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, भोपाल, पटना, रांची, धनबाद समेत सभी प्रदेश मुख्यालयों में शुक्रवार सुबह 10 बजे से वंदे मातरम का सामूहिक गायन होगा। इसके साथ ही विद्यालयों, महाविद्यालयों और सांस्कृतिक संस्थानों को भी इस आयोजन से जोड़ा गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों से आह्वान किया है कि वे इस सामूहिक गायन अभियान में भाग लेकर मातृभूमि के प्रति श्रद्धा व्यक्त करें। उन्होंने कहा है-वंदे मातरम हमारी सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय गौरव का अमर प्रतीक है।

भाजपा नेतृत्व के निर्देश पर धनबाद भाजपा ने भी तैयारी पूरी कर ली है। इसकी जानकारी गुरुवार को झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पीएन सिंह ने धनबाद महानगर भाजपा कार्यालय में प्रेस कान्फ्रेंस कर दी।

सिंह ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर इसे उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यह गीत राष्ट्रवाद, एकता और ब्रिटिश शासन के विरुद्ध प्रतिरोध की सामूहिक भावना का प्रतीक बन गया था।

पीएन सिंह ने बताया कि झारखंड के पांच जिलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें धनबाद, रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर और बोकारो प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी इस महीने की 26 नवंबर (संविधान दिवस) तक ‘वंदे मातरम’ गायन कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी रखेगी।

धनबाद कला भवन में शुक्रवार को आयोजित मुख्य समारोह में कलाकारों द्वारा ‘वंदे मातरम’ की सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा अन्य देशभक्ति गीतों और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से मातृभूमि के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना को व्यक्त किया जाएगा।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद पीएन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रेसवार्ता में भाजपा महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, जिला महामंत्री प्रसून राय, मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, भाजपा नेता शेखर सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

भाजपा ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय गीत की 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोहों में भाग लेकर एक साथ स्वर मिलाएं और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश पूरे देश में फैलाएं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521