Ujiarpur vidhan sabha chunav 2025 voting: आधी आबादी में दिखा जबरदस्त उत्साह

deltin33 2025-11-6 16:07:21 views 676
  

Bihar vidhan sabha chunav 2025 LIVE News Updates: उजियारपुर विधानसभा में मतदान के पहले अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता। जागरण  



अंगद कुमार सिंह, दलसिंहसराय (समस्तीपुर)। Ujiarpur Election 2025 voting / Bihar election 2025 phase 1 voting: उजियारपुर विधानसभा में गुरुवार सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आईं।

खास बात यह रही कि मतदान की शुरुआत के पहले घंटे से ही महिलाओं की भागीदारी ने चुनावी माहौल को जीवंत बना दिया। सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर जैसे ही मतदान शुरू हुआ, केंद्रों के बाहर खड़ी महिलाओं की भीड़ लोकतंत्र के इस उत्सव में अपनी सक्रिय भूमिका का परिचय देती दिखी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दलसिंहसराय प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुबह ही मतदान की रफ्तार तेज हो गई। पांड उच्च माध्यमिक विद्यालय के मतदान केंद्र संख्या 273 पर तड़के से ही मतदाताओं की भीड़ उमड़ने लगी थी।

  

केवटा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के मतदान केंद्र संख्या 363 पर मतदान के बाद स्याही दिखाते मंत्री विजय चौधरी। जागरण

पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की कतारें केंद्र परिसर तक फैली रहीं। वहीं, पांडव स्थान उत्क्रमित मध्य विद्यालय के मतदान केंद्र संख्या 270 पर भी विशेष रूप से महिलाओं की लंबी कतार देखने को मिली।

ग्रामीण इलाकों में महिलाओं का निकलकर मतदान केंद्र तक पहुंचना लोकतांत्रिक जागरूकता का उदाहरण पेश कर रहा है।केंद्र संख्या 291 पर सुबह से ही मतदाता धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। कुछ युवा पहली बार वोट डालने पहुंचे थे और चेहरे पर उत्साह झलक रहा था।

  

उजियारपुर से एनडीए प्रत्याशी पत्नी और बेटी के साथ मतदान के बाद स्याही दिखाते हुए। जागरण

निर्वाचन कर्मी और सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण बनाने में जुटे रहे। उजियारपुर विधानसभा में शुरुआती घंटों से जिस तरह मतदाताओं का रुझान देखा जा रहा है, उससे स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि इस बार भी लोकतंत्र का यह पर्व महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से नया रिकॉर्ड बना सकता है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1210K

Threads

0

Posts

3810K

Credits

administrator

Credits
387491

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com