search

Bihar Weather Today: खिलेगी धूप या होगी बारिश! वोटिंग के दिन कैसा रहेगा बिहार का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Chikheang 2025-11-6 11:36:29 views 1253
  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश के अधिसंख्य भागों में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। इसके कारण ठंड में विशेष वृद्धि नहीं हो रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिसंख्य भागों में सुबह के समय हल्का कोहरे एवं गुलाबी ठंड का प्रभाव बना रहेगा। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहेगा।

अगले 24-72 घंटों के दौरान उत्तर बिहार और आसपास इलाकों में सुबह के समय घने कोहरे की संभावना है। तीन से चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

बुधवार को कटिहार व मधुबनी को छाेड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस एवं 34.4 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पटना सहित आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्के कोहरे का प्रभाव बना रहा। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहा।
प्रमुख शहरों का तापमान

पटना का अधिकतम तापमान 31.3 और न्यूनतम 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, गया का अधिकतम तापमान 29.3 और न्यूनतम 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का अधिकतम तापमान 30.4 और न्यूनतम 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 30.0 और न्यूनतम 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें-

बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953