search

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, नीचता की प्रतिमूर्ति बन चुकी है कांग्रेस

Chikheang 2025-12-16 20:37:35 views 834
  

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।



राज्य ब्यूरो, जागरण देहरादून: कांग्रेस की दिल्ली रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति विषवमन की उत्तराखंड में भी तीखी प्रतिक्रिया हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून में एक मीडिया समूह के कार्यक्रम में इससे संबंधित प्रश्न पर कहा कि यह कांग्रेस की हताशा, निराशा का प्रमाण और नीचता की पराकाष्ठा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज हर गरीब के लिए आशा व विश्वास बनकर काम कर रहे हैं। सरहद पर तैनात सैनिकों का मनोबल बढ़ा रहे हैं। विश्व में भारत का नाम बढ़ा रहे हैं। आखिर, कांग्रेस किस नीचता में है।

आजकल, कांग्रेस के जो नेता हैं, साहबजादे व युवराज हैं, वे प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करते-करते देश का विरोध कर रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में भी इन्होंने ओछे व नीच मानसिकता के नारे लगाए थे। इसे बिहार की जनता ने करारा जवाब दियाा।

आने वाले समय में इस प्रकार के नारों से बची-खुची कांग्रेस भी खत्म हो जाएगी। वैसे भी महात्मा गांधी ने कहा था कि भारत कांग्रेस मुक्त होगा, उनकी बात को सत्य करने के लिए इसे कांग्रेस नेता स्वयं ही आगे ले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- शौर्य को नमन: विजय दिवस पर सीएम धामी ने बलिदानी सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें- \“देवभूमि में नहीं चलेगा षड्यंत्र\“, CM धामी बोले- सरकारी जमीन पर कपड़ा डालकर कब्जा करना लैंड जिहाद
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953