deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Bihariganj Election 2025 Voting: बिहारीगंज में आज डाले जा रहे वोट, बूथों पर मतदाताओं का मेला

cy520520 Half hour(s) ago views 655

  

Bihariganj Chunav 2025 Voting: बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र में आज वोट डाले जा रहे हैं।



जागरण संवाददाता, मधेपुरा। Bihariganj Chunav 2025 Voting मधेपुरा जिले के चारों विधानसभा सीट यथा 70-आलमनगर, 71-बिहारीगंज, 72-सिंहेश्वर(सुरक्षित) और 73- मधेपरा विधानसभा में आज वोट डाले जा रहे हैं। जिसके लिए 1592 मूल एवं दो सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी मतदान केंद्रों से लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी। इसके लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था बनाई गई है। साथ ही टेलीकाम वेंडरों को कम से कम 512 केबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट डेटा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है। इन सभी मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलोंं की तैनाती की गई है। सभी 1594 मतदान केंद्र 748 प्वाइंट पर लोकेटेड है। 1594 मतदान केंद्रों में 675 संवेदनशील, 580 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से कंट्रोल रूम से
निगरानी की जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आलमनगर विधानसभा में मूल मतदान केंद्र की संख्या 436 है। बिहारीगंज विधानसभा में मूल मतदान केंद्र की संख्या 381 है। सिंहेश्वर सुरक्षित विधानसभा में मूल मतदान केंद्र की संख्या 371 एवं सहायक मतदान केंद्र की संख्या एक है। मधेपुरा विधानसभा में मूल मतदान केंद्र की संख्या 404 एवं सहायक मतदान केंद्र की संख्या एक है। इनमें से चारों विधानसभा में एक-एक पिंक मतदान केंद्र, युवा मतदान केंद्र, पीडब्ल्यूडी मतदान केंद्र एवं आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

जिला मुख्यालय में पूर्व से बनाए गए डिस्पैच सेंटर टीपी कालेज मधेपुरा और बीएनएमयू के नार्थ कैंपस से बुधवार को मतदान कर्मियों को ईवीएम व वीवीपैट के साथ रवाना कर दिया गया। चूनाव में बैलेट यूनिट 2736, कंट्रोल यूनिट 2006, वीवीपैट 2346 उपयोग में लाए जा सकते हैं। इसके लिए 3097 वाहनों को जब्त कर चुनाव कार्य में लगाया गया है।

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार चुनाव कार्य में 20814 पदाधिकारी व कर्मी तैनात हैं। इनके अलावा 47 कंपनी अर्धसैनिक बल, एसपीएफ के 500 अधिकारी व 983 सिपाही, होमगार्ड के 727, ट्रेनिंग कांस्टेबल 650, 217 चौकीदार को भी तैनात किया गया है।  
चार विधानसभा क्षेत्रों में 1361945 मतदाता करेंगे वोटिंग

जिले के चारों विधानसभा मिलाकर मतदाता की संख्या 1361945 है। जिनमें पुरुष मतदाता की संख्या 711939, महिला मतदाता की संख्या 649973 एवं थर्ड जेंडर मतदाता की संख्या 33 है। साथ ही सेवा मतदाता की संख्या 1196, पीडब्ल्यूडी मतदाता की संख्या 14917 एवं वरिष्ठ मतदाता की संख्या 5688 है। जिले में 1594 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें मूल मतदान केंद्र की संख्या 1592 एवं सहायक मतदान केंद्र की संख्या दो है। जिले के चारों विधानसभा में एक-एक पिंक मतदान केंद्र, युवा मतदान केंद्र, पीडब्ल्यूडी मतदान केंद्र एवं आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
मधेपुरा जिले के मतदाताओं की संख्या

  • मधेपुरा जिला : 1361945
  • पुरुष मतदाता : 711939
  • महिला मतदाता : 649973
  • थर्ड जेंडर मतदाता : 33
  • सेवा मतदाता : 1196
  • पीडब्ल्यूडी मतदाता : 14917
  • वरिष्ठ मतदाता : 5688

आलमनगर विधानसभा : 360013

  • पुरुष मतदाता : 189776
  • महिला मतदाता : 170229
  • थर्ड जेंडर मतदाता : 08
  • सेवा मतदाता : 251
  • पीडब्ल्यूडी मतदाता : 3085
  • वरिष्ठ मतदाता :1347

बिहारीगंज विधानसभा : 327233

  • पुरुष मतदाता : 170447
  • महिला मतदाता : 156780
  • थर्ड जेंडर मतदाता : 06
  • सेवा मतदाता : 222
  • पीडब्ल्यूडी मतदाता : 3635
  • वरिष्ठ मतदाता : 1330

सिंहेश्वर (सुरक्षित) विधानसभा : 329531

  • पुरुष मतदाता : 171753
  • महिला मतदाता : 156780
  • थर्ड जेंडर मतदाता : 07
  • सेवा मतदाता : 275
  • पीडब्ल्यूडी मतदाता : 3715
  • वरिष्ठ मतदाता : 1536

मधेपुरा विधानसभा : 345118

  • पुरुष मतदाता : 179963
  • महिला मतदाता : 165143
  • थर्ड जेंडर मतदाता : 12
  • सेवा मतदाता : 478
  • पीडब्ल्यूडी मतदाता : 4482
  • वरिष्ठ मतदाता : 1475
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

Forum Veteran

Credits
70948