search

WPL Retention 2026: सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट आई सामने, UPW ने दीप्ति और DC ने मेग लैनिंग को किया रिलीज

LHC0088 2025-11-6 03:06:19 views 1278
  

फ्रेंचाइजियों ने जारी की रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट। फोटो- BCCI



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। WPL के आगामी सीजन के लिए सभी 5 फ्रेंचाइजियों ने 5 नवंबर को अपने रिटेन किए गए प्लेयर्स की लिस्ट जारी दी है। ESPN की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने पांच-पांच खिलाड़ी को रिटेन किया है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4 खिलाड़ी को रिटेन किया है। गुजरात जायंट्स ने दो और यूपी की टीम ने एक प्लेयर को रिटेन किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली और मेग लैनिंग के साथ ही न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमेलिया केर को उनकी फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया है। रिलीज की गई अन्य बड़ी खिलाड़ियों में विश्व कप की प्लेयर ऑफ द सीरीज रहीं दीप्ति शर्मा भी शामिल हैं। दीप्ति ने 2025 में हीली की अनुपस्थिति में वॉरियर्स की कप्तानी भी की थी। यह सभी खिलाड़ी अब मेगा ऑक्शन में हिस्सा लेंगी।
टीमों द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी-

दिल्ली कैपिटल्स: एनाबेल सदरलैंड, मारिजान काप, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, निकी प्रसाद
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर, नैट सिवर-ब्रंट, अमनजोत कौर, जी कमलिनी और हेली मैथ्यूज
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना, एलिस पेरी, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल
गुजरात जायंट्स: एश्ली गार्डनर, बेथ मूनी
यूपी वारियर्स: श्वेता सहरावत।
रिटेन स्लैब घोषित

गौरतलब हो कि 27 नवंबर को दिल्ली में होने वाली मेगा ऑक्शन के लिए प्रत्येक फ्रेचाइजी को 15 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वहीं, रिटेंशन नियमों के तहत WPL ने रिटेंशन स्लैब की भी घोषणा की है। इसके तहत रिटेन किए गए खिलाड़ी-1 को 3.5 करोड़ रुपये, खिलाड़ी-2 को 2.5 करोड़ रुपये, खिलाड़ी-3 को 1.75 करोड़ रुपये, खिलाड़ी-4 को 1 करोड़ रुपये और खिलाड़ी-5 को 50 लाख रुपये दिए जाएंगे।
टीमों के पास बचे पैसे

ऐसे में पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने वाली फ्रेंचाइजी को 15 करोड़ के पर्स से 9.25 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ेंगे। जबकि चार के लिए 8.75 करोड़ रुपये, तीन के लिए यह 7.75 करोड़ रुपये होगी, दो के लिए 6 करोड़ रुपये और एक के लिए 3.5 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ेंगे। ऐसे में डीसी और मुंबई इंडियंस के पास अपनी टीम बनाने के लिए 5.75 करोड़ रुपये होंगे। उनके पास कोई भी राइट-टू-प्लेयर (RTM) उपलब्ध नहीं होगा।

यूपी वॉरियर्स के पास अधिकतम 14.5 करोड़ रुपये का पर्स और चार आरटीएम (राइट टू राइट टू मैच) होंगे। गुजरात जायंट्स के पास केवल भारतीय खिलाड़ियों के लिए तीन आरटीएम होंगे और उनका पर्स 9 करोड़ रुपये का होगा, जबकि आरसीबी के पास एक आरटीएम और 6.25 करोड़ रुपये का पर्स होगा।

यह भी पढ़ें- BCCI ने WPL 2026 के ऑफिशियल पार्टनर अधिकारों के लिए कोटेशन आमंत्रित किए
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138