search

क्या है समोसा कॉकस? अमेरिका में मच रही इसकी धूम, जोहरान ममदानी और भारतीयों से है डायरेक्ट कनेक्शन

LHC0088 2025-11-5 20:35:53 views 1056
  

क्या है समोसा कॉकस अमेरिका में मच रही इसकी धूम (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में भारतीय मूल के दो मुस्लिमों ने इतिहास रचा है। गुजराती मूल के जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव में जीत दर्ज की है और हैदराबाद मूल की मुस्लिम महिला गजाला हाशमी ने वर्जीनिया के लेफ्टिनेंट गवर्नर का चुनाव जीता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

34 साल के ममदानी न्यूयॉर्क के सबसे कम उम्र के मेयर बने हैं। वह उस भारतीय-अमेरिकी समुदाय का सबसे नया चेहरा बन गए हैं, जिसने मात्र 12 वर्षों में अमेरिकी चुनाव में जीत दर्ज करने वालों की संख्या में पांच गुना इजाफा देखा है।
किसे कहा जाता है \“समोसाकॉकस\“?

उनकी इस जीत के बाद अमेरिकी राजनीति में अमेरिकी-भारतीय समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले \“समोसाकॉकस\“ की चर्चा अब खूब हो रही है। अमेरिकी राजनीति में यह कॉकस लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है।

बता दें, अमेरिका में चाहे राज्य स्तर पर हो या संघीय स्तर पर निर्वाचित पद संभालने वाले भारतीय-अमेरिकी समुदाय को ही समोसा कॉकस कहा जाता है। यह अमेरिकी कांग्रेस में भारतीय-अमेरिकी सांसदों के एक समूह को दिया गया एक उपनाम है।

यह उपनाम उस चीज को दर्शाता है जिसमें साउथ एशियाई मूल के खासकर भारतीय मूल के विधायकों की बढ़ती संख्या शामिल है। यह उपनाम लोकप्रिय भारतीय नाश्ता समोसा का एक मजेदार संकेत है। यह शब्द 2018 के आसपास इलिनोइस के राजा कृष्णमूर्ति द्वारा अमेरिकी राजनीति में भारतीय-अमेरिकियों के बढ़ते प्रभाव का जश्न मनाने के लिए गढ़ा गया था।
किनके नाम हैं शामिल?

समोसा कॉकस में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स दोनों शामिल हैं। एक दशक से कुछ पहले तक इस सूची में आधा दर्जन से भी कम नाम शामिल थे, लेकिन आज लगभग 60 नाम इस समुदाय से जुड़े हैं। इसमें विवेक रामास्वामी और FBI निदेशक काश पटेल जैसे ट्रंप सरकार द्वारा नियुक्त व्यक्ति के नाम भी शामिल हैं।

Video: मेयर बनने के बाद जोहरान ममदानी पर चढ़ा बॉलीवुड का रंग, विक्ट्री स्पीच में बजा ये सॉन्ग
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138