प्रतीकात्मक चित्र।
जागरण संवाददाता, मथुरा। देव दीपावली महोत्सव समिति द्वारा देव दीपावली महोत्सव का आयोजन कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को किया जाएगा। घाटों को सवा लाख दीपों से जगमग किया जाएगा। प्रयाग घाट स्थित सरस्वती भवन में हुई बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
समिति के पदाधिकारी गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि आयोजन की तैयारी कर ली गई है। घाटों को सजाया जाएगा। 25 घाटों पर दीप जलाए जाएंगे। इनमें से छह घाट यमुना पार के होंगे।
मुख्य आयोजन राजा घाट पर होगा। हार्न बजाकर दीप जलाने का संदेश दिया जाएगा। शाम पांच बजे से आयोजन किया जाएगा। दीपक जलाने की व्यवस्था समिति के सदस्यों व स्कूल के बच्चों पर होगी। राजा घाट पर भजन संध्या होगी। दीपदान करने से देवता व पूर्वज खुश होते हैं।
देव दीपावली महोत्सव समिति द्वारा कृष्ण गंगा घाट से ध्रुव घाट तक आयोजन किया जाएगा। समिति के महामंत्री आचार्य बृजेंद्र नागर ने बताया कि देव दीपावली पर देवताओं को विदाई दी जाती है। चातुर्मास में देवताओं का ब्रज में वास रहता है। |
|