खैबर पख्तूनख्वा में 1200 साल पुराना मंदिर मिला
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पुरातत्वविदों ने स्वात से तक्षशिला तक आठ नए प्राचीन स्थलों की खोज की है। प्राचीन स्थलों के बारे में मिली प्रारंभिक जानकारी को बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
खैबर पख्तूनख्वा में 1200 साल पुराना मंदिर मिला
स्वात के बारिकोट में लगभग 1,200 साल पुराने एक छोटे मंदिर के अवशेष मिले हैं, जो इस क्षेत्र की सांस्कृतिक और सभ्यतागत विरासत का दुर्लभ प्रमाण है। इटली के पुरातत्वविदों ने खैबर पख्तूनख्वा पुरातत्व निदेशालय के सहयोग से प्राचीन स्थलों का पता लगाया है।
गांधार सभ्यता का महत्वपूर्ण हिस्सा
ये स्थल गांधार सभ्यता की समृद्ध सांस्कृतिक और स्थापत्य विरासत का हिस्सा हैं। इतालवी पुरातत्व मिशन के निदेशक डा. लुका ने बताया कि बारिकोट (प्राचीन बजीरा) में खुदाई के दौरान छोटे मंदिर के अवशेष मिले हैं।
उन्होंने बताया कि मंदिर और आसपास की पुरातात्विक परतों के चारों ओर एक सुरक्षात्मक \“बफर जोन\“ स्थापित करने के लिए खुदाई क्षेत्र का विस्तार स्वात नदी की ओर कर दिया गया है।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ) |