search

रायबरेली में 2.25 करोड़ की लागत से नाले का होगा निर्माण, शहरवासियों को जलभराव की समस्या से म‍िलेगी राहत

deltin33 2025-11-5 02:37:13 views 1261
  

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।  



जागरण संवाददाता, रायबरेली। शहरवासियों को जलभराव की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका क्षेत्र में लगभग 2.25 करोड़ रुपये की लागत से नाले का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए नगर विकास मंत्रालय की ओर से बजट स्वीकृत कर जारी कर दिया गया है। अब नगर पालिका ने निर्माण को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


नगर पालिका के अधिकारियों के अनुसार यह नाला शहर के मधुबन, रामकृपाल चौराहा, गल्ला मंडी, आजाद नगर और रतापुर में बनेगा। बरसात के दौरान इन इलाकों में पानी भरने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बरसात में सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोग कई बार नगर पालिका से जल निकासी की व्यवस्था सुधारने की मांग भी कर चुके हैं।

अधिकारियों का कहना है कि नए नाले के निर्माण से इन क्षेत्रों की जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी। नाला निर्माण होने से इन जगहों पर लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिल सकेगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521