search

BRA बिहार विश्वविद्यालय ने जारी किया इंटीग्रेटेड B.Ed रिजल्ट, देखें कौन बना टापर

LHC0088 2025-11-5 01:37:14 views 1238
  

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने इंटीग्रेटेड बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम मंगलवार की दोपहर जारी कर दिया। इसमें 74 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण और 26 प्रतिशत अनुत्तीर्ण हुए हैं।

प्रवेश परीक्षा में छपरा के अनुराग कुमार टापर बने हैं। उन्होंने 120 में से 97 अंक प्राप्त किए हैं। उनके पिता दिलीप साह छपरा के जलालपुर में मिठाई दुका न चलाते हैं। दूसरे स्थान पर सिवान की दीक्षा सिंह रही। उन्हें 96 अंक मिले हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

तीसरे स्थान पर दो विद्यार्थी रहे। आनंद कुमार और सौरभ कुमार को 93 -93 अंक मिले हैं। विश्वविद्यालय के तहत आने वाले चार कालेजों में उपलब्ध 400 सीटों पर नामांकन के लिए 3732 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। यह जानकारी बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के प्राक्टर सह नोडल पदाधिकारी प्रो. बीएस राय ने दी।

बताया कि रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसमें 3732 उत्तीर्ण और 26 प्रतिशत यानी 1345 विद्यार्थी अनुतीर्ण हुए हैं। परीक्षा में कुल 5077 विद्यार्थी शामिल हुए थे। उल्लेखनीय है कि चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड की पढ़ाई पूरे राज्य मे केवल बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में ही होती है। प्रवेश परीक्षा में पूरे राज्य से विद्यार्थी शामिल हुए थे।
सात से 18 नवंबर तक होगा आनलाइन रजिस्ट्रेशन

चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स में नामांकन के लिए पहले आनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया होगी। सात से 18 नवंबर तक अभ्यर्थियों की आनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। इसमें वे कालेज का विकल्प देंगे। पहले चरण के लिए नामांकन के लिए कालेज का आवंटन 20 नवंबर को किया जाएगा।

इसमें शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को तीन हजार शुल्क जमा करना होगा। 21 से 25 नवंबर तक शुल्क जमा कर सीट कंफर्म कराना होगा। इसके बाद 26 से 28 नवंबर तक एलएन मिश्र कालेज आफ बिजनेस मैनेजमेंट में पेपर वेरीफिकेशन और पहले राउंड की नामांकन प्रक्रिया होगी।
इंटीग्रेटेड बीएड प्रवेश परीक्षा के टाप-5

1. अनुराग कुमार - 97 अंक

2. दीक्षा सिंह - 96 अंक

3. आनंद कुमार - 93 अंक

3. सौरभ कुमार - 93 अंक

4. स्नेहलता - 92 अंक

5. प्रकाश कुमार - 91 अंक

5. सचिन कुमार - 91 अंक
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138