वाहनों की रेट लिस्ट जारी   
 
  
 
जागरण संवाददाता, बेतिया। जिले के नौ विधान सभा क्षेत्रों में द्वितीय चरण के तहत होने वाले मतदान में अब महज सात दिनों का फासला रह गया है। इसको लेकर प्रशासनिक सक्रियता चरम पर है। हर कोषांग दिन रात सक्रिय हो गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 
वरीय से कनीय अधिकारी तक अपने-अपने दायित्वों के निर्वहन में जुट गए हैं। चुनाव के दौरान सबसे अहम जिम्मेवारी वाला विभाग वाहन कोषांग भी दिन रात कार्य में जुट गया है। सभी विधान सभा क्षेत्रों में मतदान एवं सुरक्षाकर्मियों के उपयोग के लिए तीन हजार से अधिक वाहनों की व्यवस्था की जा रही है।  
सीएएसएफ के लिए ली गई है 100 गाड़ियां  
 
जिले के नौ विधान सभा सीटों पर मतदान संपन्न कराने में वाहनों की आपूर्ति आवश्यक है। जिले में बड़े पैमाने पर वाहनों का अधिग्रहण होगा। इस बार 650 नए मतदान केंद्र बनाए जाने से अधिक वाहनों की जरूरत है।  
 
वर्तमान में जिले में पहुंचे सीएएसएफ की टीम को लेकर 100 गाड़ियों पर किराया पर लिया गया है। इसके जरिए जिले में पहुंचने वाली अर्धसैनिक बलों को विधान सभा क्षेत्र में भेजा जा रहा है।  
वाहनों को ईंधन के साथ किराया भी आयोग के द्वारा निर्धारित  
 
वाहनों की उलब्धता को लेकर निर्वाचन आयोग ने गाईडलाइन और रेट चार्ट उपलब्ध करा दिया है। तीन पहिया से लेकर 50 सीट वाली गाड़़ियों तक अधिग्रहण किया जाएगा। यहां तक कि माल वाहन वाहन भी अधिग्रहित किए जाएंगे। इन वाहनों के लिए ईधन के अलावा कराए का भुगतान होगा।  
 
    वाहन का प्रकार किराया (प्रतिदिन, रुपये में)  
    
    
   12000 से 16200 किलोगाम भार वाले  
   2500  
    
    
   16201-25000 किलोग्राम वाले  
   3000  
    
    
   2501 किलोग्राम वाले (दस चक्का से अधिक)  
   3200  
    
    
   कंटेनर  
   2700  
    
    
   मध्यम मिनी ट्रक  
   1700  
    
    
   हल्का मालवाहक  
   1000  
    
    
   डिलीवरी वैन  
   1400  
    
    
   बड़ी बस  
   3500  
    
    
   40 से 49 सीटर बस  
   3200  
    
    
   मिनी बस (23 से 39 सीटर)  
   2500  
    
    
   14 से 22 सीटर मैक्सी, सीटी राईडर व विंगर  
   2000  
    
    
   छोटी कार (एसी)  
   1000  
    
    
   ट्रैक्टर, जीप व कमांडर  
   1000  
    
    
   सुमो व बेलेरो (सामान्य)  
   1200  
    
    
   सुमो व बेलेरो (एसी)  
   1500  
    
    
   स्कार्पियो (एसी)  
   1900  
    
    
   इनोवा, सफारी व अर्टिगा (एसी)  
   2100  
   |