search

बेटी की विदाई से पहले बरातियों की कार ने पिता को रौंदा, पेट के ऊपर से निकल गया पहिया; खुशि‍यों के बीच मचा कोहराम

Chikheang 2025-11-3 22:08:05 views 1255
  



जागरण संवाददाता, एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव उमरायपुर में बेटी की विदाई से पहले पिता को बरातियों की मैक्स पिकअप ने रौंद दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दहेज का सामान लोड करने के लिए गाड़ी मंगाई गई थी। हादसे के बाद शादी वाले घर में माहौल गमगीन हो गया और कोहराम मच गया, जिस समय यह हादसा हुआ उस समय कन्यादान चल रहा था। मैक्स चालक भाग गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


रविवार रात निधौली कलां क्षेत्र के गांव अहरमई से बरात थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव उमरायपुर में 55 वर्षीय थान सिंह के यहां आई थी। उनकी बेटी अंजलि की शादी थी। रात में विवाह की कई रस्में विधि विधान से पूरी हुई। सुबह के समय जब कन्यादान चल रहा था, उस समय थान सिंह ने वर पक्ष वालों से कहा कि सामान ले जाने के लिए जो गाड़ी आई है उसे ले आएं। थोड़ी ही देर में सुबह छह बजे मैक्स पिकअप पहुंच गई।

मैक्स चालक गाड़ी को बैक कर रहा था, पीछे थान सिंह खड़े लोगों से बातचीत कर रहे थे। चालक ने तेज रफ्तार से गाड़ी बैक की, उसे पता नहीं चला कि पीछे कौन खड़ा है। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक थान सिंह को टक्कर मार दी, जिससे वे गिर गए उनके ऊपर से मैक्स का पहिया निकल गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


यह स्थिति देख घर में चीख-पुकार मच गई और खुशियों का माहौल गम में बदल गया। मौके पर घराती और बराती दोनों पक्षों के लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। यहां पोस्टमार्टम गृह पर गांव उमरायपुर और आसपास के लोगों की खासी भीड़ एकत्रित रही। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

थान सिंह के बारे में बताया गया है कि वे कचहरी पर वकीलों के यहां लिखा-पढ़ी का कामकाज करते थे। प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम उन्होंने शुरू कर दिया था। उनके तीन पुत्र और छह पुत्रियां हैं। अंजलि जिसकी शादी थी वह सबसे छोटी है। दो पुत्रों और सभी लड़कियों की शादी वे कर चुके थे। सुबह गमगीन माहौल में विदा की रस्म पूरी की गई। मृतक के पुत्र पुष्पेंद्र ने बताया कि दुर्घटना में पिता की मृत्यु हुई है। शादी की अधिकांश रस्में पूरी हो चुकी थीं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953