search

कोसीकलां की बैटरी फैक्ट्री में हुआ भीषण अग्निकांड, दहशत में आए लोग; करोड़ों का कच्चा माल जलकर राख

cy520520 6 day(s) ago views 508
  

बैटरी फैक्ट्री में आग से जला सामान।



संवाद सूत्र, जागरण, कोसीकलां (मथुरा)। नंदगांव मार्ग स्थित जिंदल पुलिस चौकी के समीप बैटरी बनाने वाली भारती इंडस्ट्रीज में बुधवार की देर रात भीषण आग लग गई। कई घंटे में दमकलों ने आग पर काबू पाया।

अग्निकांड में फैक्ट्री परिसर में रखा कच्चा माल और तैयार बैटरियां जलकर पूरी तरह नष्ट हो गईं। अग्निकांड की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। अग्निकांड में करोड़ों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।  

कोसीकलां-नंदगांव मार्ग पर भारती इंडस्ट्रीज है। यहां बैटरी बनाई जाती हैं। बुधवार की मध्य रात 12 बजे के आसपास अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। कुछ देर में आग ने भीषण रूप ले लिया। आधा दर्जन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया।  

अग्निकांड की जानकारी पर फैक्ट्री मालिक हरिशंकर ओझा भी मौके पर आ गए। आसपास की फैक्ट्रियों में काम कर रहे श्रमिकों को बाहर निकाला गया। करीब पांच घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।

फैक्ट्री स्वामी ने शार्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है। उन्होंने बताया, अग्निकांड में करीब 20 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164198