search

ग्रुप सी व डी के 3400 अयोग्य लोगों की सूची प्रकाशित करेगा एसएससी, नवंबर की शुरुआत में आएगा परिणाम

Chikheang 2025-11-2 03:37:51 views 592
  

ग्रुप सी व डी के 3400 अयोग्य लोगों की सूची प्रकाशित करेगा SSC (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। शिक्षकों के बाद स्कूल सेवा आयोग(एसएससी) अब ग्रुप सी और ग्रुप डी में \“दागी\“ यानी \“अयोग्य\“ लोगों की सूची प्रकाशित करने की तैयारी शुरू कर दी है। ग्रुप सी और ग्रुप डी में भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा करने की प्रक्रिया तीन नवंबर से शुरू होने जा रही है। उससे पहले एसएससी यह सूची प्रकाशित करेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शिक्षा विभाग से मिली सूचना के मुताबिक इस मामले में एसएससी द्वारा अदालत में दी गई सूची के अनुसार, ग्रुप डी में लगभग 2300 और ग्रुप सी में लगभग 1100 \“दागी\“ या \“अयोग्य\“ लोग हैं। इसलिए, ग्रुप सी और ग्रुप डी की नई भर्ती में पारदर्शिता बनी रहे और कोई नई समस्या न आए, इसके लिए आयोग यह \“दागी\“ या \“अयोग्य\“ सूची प्रकाशित करेगा। ठीक वैसे ही जैसे शिक्षक भर्ती के मामले में किया गया है।

बताते चलें कि एसएससी के परिणाम नवंबर की शुरुआत में प्रकाशित होने वाले हैं। कक्षा 9वीं-10वीं और 11वीं-12वीं के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षाएं सात और 14 सितंबर को आयोजित की गई थीं।

स्कूल सेवा आयोग ने परीक्षा की माडल उत्तर पुस्तिकाएं भी अपलोड कर दी हैं। नौकरी चाहने वालों के पास 25 सितंबर तक उत्तर पुस्तिकाओं को चुनौती देने का अवसर दिया गया था। कुल 534 आवेदन जमा हुए थे।

विशेषज्ञों ने उन आवेदनों की समीक्षा की। अब, सही उत्तर अपलोड होने के बाद एसएससी परिणाम नवंबर की शुरुआत में जारी होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि 2016 की एसएससी भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। हजारों लोगों की नौकरी चली गई थी। यह लड़ाई अभी भी अदालत में चल रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953