search

लखनऊ में ईंट-पत्थर के साथ बोरे में भरकर नाले में फेंका महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Chikheang 2025-11-2 03:37:01 views 1271
  

ईंट-पत्थर बोरे में भरकर नाले में फेंका गया महिला का शव।



संवाद सूत्र, लखनऊ। निगोहां में महिला की हत्या के बाद उसका शव नाले में ईंट-पत्थर के साथ बोरे में भरकर फेंक दिया गया। शनिवार शाम नाले के पास टहल रहे चरवाहों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बोरे को खुलवाया तो अंदर कई दिन पुराना महिला का शव मिला और ईंट-पत्थर मिले। पुलिस ने आसपास शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

थाना प्रभारी अनुज तिवारी ने बताया कि शव लगभग एक महीना पुराना लग रहा है। महिला की उम्र 40 वर्ष के करीब रही होगी। शव पर लाल छींटदार सूट और नीचे सफेद और मटमैले रंग का लोवर था। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा कर आसपास के थानों और इंटरनेट मीडिया के माध्यम से शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मौत के कारण भी स्पष्ट नहीं हैं।

चरवाहों ने बताया कि बोरे से भयंकर दुर्गन्ध आ रही थी। इसी वजह से आशंका हुई कि अंदर किसी व्यक्ति का शव है। पुलिस पहुंची तो आशंका सही निकली। दुर्गंध इतनी तेज थी की आसपास खड़े होना भी मुश्किल हो रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि बांक नाला पीजीआई इलाके से निकलकर सई नदी में गिरता है।

संभवतः बोरे में शव बह कर गौतम खेड़ा तक पहुंचा होगा। फिलहाल, आसपास के थानों की पुलिस से संपर्क कर वहां दर्ज गुमशुदगी के माध्यम से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाए कि बांक नाला बबूल के जंगल से घिरा हुआ है। अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर लोग अक्सर इसमें शव फेंक जाते हैं। कुछ माह पूर्व सनी रावत की हत्या करने के बाद उसका शव भी इसी नाले में फेंका गया था।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953