search

देव दीपावली पर अचल सरोवर एक लाख 21 हजार दीपों से रोशन, भव्य आयोजन की तैयारियां तेज

deltin33 2025-11-2 02:36:52 views 1171
  



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। देव दीपावली पर प्राचीन सिद्ध पीठ श्री गिलहराज जी हनुमान मंदिर में पांच नवंबर को 20 वां देव दीपावली महोत्सव का आयोजन होगा। मंदिर महंत कौशल नाथ के सानिध्य में आयोजन को भव्य बनाने में सेवादार जुट गए। इसमें सामाजिक संगठनों को भी जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य अतिथि बाबा महाकाल व मुख्य सीता राम सरकार रहेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

महंत कौशल नाथ ने शनिवार को मीडिया को बताया है कि मंदिर में वर्ष 2006 से 51 दीपों द्वारा देव दीपावली मनाना प्रारंभ किया था। इस वर्ष एक लाख इक्कीस हजार एक सौ इक्कीस दीपों से दीपदान करके देव दीपावली महोत्सव मनाएंगे।शाम 6:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत आस्था डांस अकादमी द्वारा किया जाएगा।

सर्वप्रथम गणेश वंदना,शिवतांडव व बाबा महाकाल की स्तुति की होगी। उसके उपरांत प्रभु रामजी की पालकी निकाली जाएगी। शाम 6:30 बजे एक साथ सभी दीप जलाए जाएंगे साथ ही शाम 6:45 बजे पर गिलहराज जी मंदिर के महाआरती घाट से बाबा महाकाल की महाआरती बनारस की तर्ज पर होगी।

कार्यक्रम की तैयारी एक माह पूर्व से आरंभ हो जाती है,दीपक तैयार करना,बत्ती तैयार करना इत्यादि कार्य आरंभ होते हैं माता बहनें,घरों से ही बत्तियों को खोल के बनाने का कार्य करती हैं व दीपकों को रंग बिरंगे रंगों से रंगती हैं छोटे बच्चे भी सहयोग करते हैं।

इसके अलावा 25 समाजसेवी संस्थाओं के लगभग 450 से अधिक कार्यकर्ता कार्यक्रम से श्रमदान करते हैं । सरोवर के अलग-अलग हिस्सों को रंगोली से सजाने और दीपदान के लिए विभिन्न संगठनों को भी जिम्मेदारी दी गई है। कृष्ण चंद्र शास्त्री,अमित सोनी,सुवीर राय, डा. मुकेश शर्मा,शिवा शर्मा,ललित दीक्षित,सौरव वार्ष्णेय,संतोष कुमार,गौरव अग्रवाल,आकाश शर्मा,देवेंद्र शर्मा रवि कुमार आदि उपस्थित रहे।
यज्ञशाला घाट पर दैनिक जागरण की ओर से होगा भव्य आयोजन

हर साल की तरह दैनिक जागरण और अचल सरोवर रक्षक दल की ओर से देव दीपावली पर सरोवर के यज्ञशाला घाट पर भव्य आयोजन होगा। यज्ञशाला घाट पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगाेली बनाई जाएगी। पूरे परिसर को दीपों से रोशन किया जाएगा। अचल सरोवर रक्षक दल की ओर से झांकियों के अलावा संकीर्तन का भी आयोजन होगा।

दैनिक जागरण ने अचल सरोवर को बचाने और उसे स्वच्छ बनाने के लिए 22 अप्रैल 2014 में अभियान की शुरुआत की थी। लोगों को सरोवर की स्वच्छता और सुंदरता के महत्व को लेकर जागरूक किया। स्कूल-कालेज के छात्र-छात्राओं के अलावा सामाजिक संगठन के लोगों को सरोवर के संरक्षण के लिए एकजुट किया।

इसी का नतीजा रहा है कि अभियान से लोग जुड़ते चले गए और उसे स्वच्छ बनाकर ही रुके। अभियान के बाद ही सरोवर को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल किया गया। इसके बाद सरोवर का जीर्णाेद्धार हुआ। आज संवरा हुआ सरोवर सबके सामने है। जहां अब देव दीपावली सहित अन्य आयोजन धूमधाम से मनाए जाते हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521