search

रोज होता था पत्नी से झगड़ा, पारिवारिक कलह से तंग आकर ऑटो चालक ने फंदा लगाकर दी जान

Chikheang 2025-11-1 20:36:56 views 504
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। पनकी में पारिवारिक कलह से तंग होकर आटो चालक ने गुरुवार देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन ने उन्हें फंदे से उतारा और पास के निजी अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

स्वराज नगर निवासी 45 वर्षीय सचिन पाल आटो चलाते थे। परिवार में पत्नी मीनाक्षी दो बच्चे सोना व कृष्णा हैं। छोटे भाई शैलेंद्र ने बताया कि जरा-जरा सी बात पर दंपती के बीच आए दिन कलह होती थी। इसी कारण उनके बीच करीब एक साल से अनबन चल रही थी।

अलग हुए फिर एक साथ रहने लगे। कलह के कारण ही सचिन अवसाद में रहते थे। गुरुवार शाम भी उनका पत्नी से विवाद हुआ जिसके बाद देर रात सचिन ने चादर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे का शव देखकर वृद्ध मां मुन्नीदेवी बेसुध हो गईं।
रेलवे ट्रैक किनारे युवक का मिला शव

सचेंडी में किसान नगर के पास शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक किनारे मजदूर का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। आसपास के लोगों ने उसकी शिनाख्त बिहार के अड़या वजीरगंज गया निवासी 45 वर्षीय पवन के रूप में की। पवन के दामाद बड़न के अनुसार वह लोग एक सप्ताह पहले ही किसान नगर स्थित ईंट भट्ठा पर काम करने आए थे। उसने बताया कि गुरुवार सुबह से ही पवन शराब पी रहे थे।

इसके बाद अचानक कहीं निकल गया और घर ही नहीं लौटा। काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सचेंडी थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के चलते बिसरा रखा गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953