search

सोनभद्र में रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप, नहीं हो पाई मृतक की पहचान

cy520520 2025-11-1 20:07:29 views 1245
  

रेलवे पटरी के किनारे मिला अज्ञात युवक का शव।



जागरण संवाददाता, ओबरा (सोनभद्र)। भलुआ टोला स्थित रेलवे लाइन के किनारे शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। मौजूद लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शनिवार सुबह लगभग सात बजे भलुआ टोला में रहने वाले कुछ लोगों की नजर रेलवे पटरी के किनारे औंधे मुंह एक शव पर पड़ी। जिसके शरीर पर अंडरवियर के सिवा कुछ भी नहीं था। शव मिलने की सूचना आसपास के क्षेत्र में फैलते ही मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई।

शव की हालत देखकर वहां मौजूद लोग घटना को लेकर कई तरह के कयास लगाने के साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।

प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास जारी है। कहा प्रथम दृष्टया ट्रेन के धक्के से मौत होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737