deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Bihar Election 2025: प्रियंका गांधी ने सरकार पर बोला हमला, कहा- बिहार में सब कुछ केंद्र के भरोसे चल रहा है

LHC0088 5 day(s) ago views 764

  

प्रियंका गांधी ने सरकार पर बोला हमला  



जागरण संवाददाता, बेगूसराय। बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रियंका गांधी आज बेगूसराय के बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र पहुंची। यहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी गरीबदास के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां के लोग पलायन का दर्द झेल रहे हैं। लहलहाते खेत को छोड़कर जाना पड़ रहा है। आज महंगाई इतनी है, बहुत ज्यादा टेक्स है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रियंका गांधी ने कहा कि देश की संपत्ति थी, जिससे रोजगार मिलता है, सरकार ने सभी को उद्योग अपने दो दोस्तों को दे रखा है। निजीकरण हो गया है, सब काम ठेकेदारी पर हो रहा है।

प्रियंका ने कहा कि 20 साल सरकार चलाने के बाद भी सरकार कह रही है कि डेढ़ करोड़ रोजगार देंगे। 20 साल में क्यों नहीं दिया? बड़े बड़े वादे कर रहे थे। छोटे-छोटे व्यवसाय को खत्म कर दिया है। कुछ नहीं बचा है, इनके हाथों में जो आपका था, वह अपने दोस्त को बेच दिया है।

उन्होंने कहा कि जनता का दिल घबराता है। सोचते हैं कि दवा कहां मिलेगी? बच्चों की देखभाल कैसे होगा? बिहार में महिला की स्थिति खराब है। सब कुछ संभालने के बाद भी महिलाओं की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।

मोदी कहते हैं कि डबल इंजन की सरकार चलाएंगे। आपकी कोई सुनवाई नहीं है, आपके सीएम की भी सुनवाई नहीं है। सब कुछ केंद्र के भरोसे चल रहा है। कौड़ियों के भाव आपकी जमीन बेची जा रही है।

प्रियंका ने जनता से कहा कि इस स्थिति से निकलने के लिए आपको बदलाव लाना पड़ेगा। यहां पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। जनता जागरूक हो जाती है। ऐसे नेता जो अपने को चमकाने में लगे रहते हैं, उन्हें जनता से डर हो जाता है, तो वे वोट चोरी करते हैं।

प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उद्योग लगवाएं, आइआइटी आइएमएम किसने बनवाएं। हम अतीत में नहीं जाना चाहते हैं। राहुल गांधी जाति जनगणना, सामाजिक न्याय की बात क्यों करते हैं, क्योंकि समाज में सभी का विकास करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि आपको बिहार को ठीक करना है। ऐसे नेताओं के चक्कर में नहीं पड़ना है, जो अपने चेहरे को चमकाएं। अब चुनाव हो रहा है, तो कह रहे हैं दस हजार लो। इसका क्या मतलब है? आप से लाभ लेने के लिए यह सभी स्कीम है। चुनाव खत्म होते ही सब खत्म हो जा जाएगा। आप रुपये ले लो, लेकिन वोट सोच समझकर डालो।

प्रियंका ने महिलाओं से कहा कि अपने अधिकारों को अच्छी तरह से समझ लो, मैं भी महिला हूं। आप मेरे लिए ज्यादा महत्वपूर्ण हो, जो आपके लिए नहीं करता है, उसे निकाल दो। आपका विवेक काम आना चाहिए। चुनाव का समय है, नेता आएंगे और झूठे वादे कर चले जाएं, आप ठगी रह जाओगी। आज यह मौका है, आपका आत्मसम्मान मिले।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
69781