मुरादाबाद में रात गश्त के दौरान दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया दो किलो से ज्यादा चरस

deltin33 2025-11-1 19:37:26 views 1187
  

रात गश्त के दौरान दो तस्कर गिरफ्तार।



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। सिविल लाइंस पुलिस ने गुरुवार रात गश्त के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो किलो 209 ग्राम चरस बरामद की है। थाने की एक पुलिस टीम इमली लाइन तिराहे के पास गश्त पर थी। ट्यूबवेल के पास एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसके पास से एक किलो 101 ग्राम चरस बरामद हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आरोपित की पहचान अवंतिका कालोनी डबल स्टोरी निवासी राजकुमार के रूप में हुई।वहीं दूसरी ओर, एसआइ दीपक कुमार सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोनकपुर पुल के नीचे रेलवे लाइन के पास से आदर्श कॉलोनी निवासी जितेंद्र उर्फ मोटा को गिरफ्तार किया।

उसके पास से एक किलो 108 ग्राम चरस बरामद की गई। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

प्रदेश में पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चलाकर तस्करों को गिरफ्तार कर रही है। इससे युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सकेगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1210K

Threads

0

Posts

3810K

Credits

administrator

Credits
387074

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com