search

किसान के खेत में रातोंरात बना दी मजार, निर्माण को पुराना दिखाने के लिए कर दी रंगाई-पुताई...खूब हुआ हंगामा और यह सब

deltin33 2025-11-1 19:07:25 views 1128
  

थाना क्षेत्र के गांव अभिपुर में एक किसान के खेत में शुक्रवार की रात बना दी गई मजार को हटाते ग्रामीण व पुलिस। जागरण



संवाद सूत्र, जागरण, नांगल सोती (बिजनौर)। थाना क्षेत्र के ग्राम  अभिपुर  निवासी एक किसान के खेत में शुक्रवार की रात  मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा अवैध रूप से मजार का निर्माण  कर दिया गया। आरोपितों ने अवैध निर्माण करने के साथ मजार को  पुराना दिखाने के लिए रातों-रात रंगाई-पुताई कर दी गई  और आसपास  फूल व पीपल का पेड़  भी लगा दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवैध निर्माण को हटाया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


गांव अभिपुर निवासी नरेश कुमार कोटद्वार में नौकरी करते हैं और स्वजन संग वहीं रहते हैं। वे कभी-कभी गांव भी आते हैं। उनके जंगल स्थित खेत के एक किनारे पर मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार की रात मजार का अवैध निर्माण कर दिया। आरोपितों ने रात में ही रंगाई-पुताई कर दी और यहां दान पात्र भी रख दिया। साथ ही अवैध निर्माण के ऊपर टिन शेड भी डाल दिया। इसके अलावा कई पौधे भी अवैध निर्माण के आसपास रोपित कर दिया।

शनिवार की सुबह ग्रामीण जंगल में गए तो अवैध निर्माण को देखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर कोटद्वार से नरेश भी गांव पहुंचे और सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस ने हंगामा करते ग्रामीणों को शांत किया और अवैध निर्माण को हटा दिया। शिकायत पर पुलिस अवैध निर्माण करने वाले आरोपितों को तलाश रही है। एएसपी सिटी डा. कृष्ण गोपाल ने बताया कि अवैध निर्माण को हटा दिया गया है और पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521