search

आंध्र प्रदेश: श्रीकाकुलम में मंदिर में मची भगदड़, 7 लोगों की मौत

Chikheang 2025-11-1 17:37:19 views 1261
  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित एक मंदिर में भगदड़ मचने से कई लोगों के मौत की खबर है। बताया जा रहा कि आज एकादशी के दिन काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी। जिसके चलते भगदड़ मची है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस त्रासदी पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धालुओं की मौत को “हृदय विदारक“ बताया।

नायडू ने कहा, “श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ की घटना से गहरा सदमा पहुँचा है। इस दुखद घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। मैंने अधिकारियों को घायलों को शीघ्र और उचित उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।“

उन्होंने स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से भी अनुरोध किया है कि वे घटनास्थल का दौरा करें और राहत कार्यों का निरीक्षण करें।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953