मंगोलपुरी में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत।
संवाद सहयोगी, बाहरी दिल्ली। मंगोलपुरी के क्यू-ब्लाक स्थित पार्क में संदिग्ध हालत में एक युवक का शव पेड़ से लटकते हुए पाया गया। मृतक के माता-पिता ने पति-पत्नी के बीच अनबन का जिक्र करते हुए अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि आरंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
राज पार्क थाना अंतर्गत मंगोलपुरी क्यू-ब्लाक से स्थित दुर्बलनाथ वाटिका में शुक्रवार की सुबह लगभग सात बजे लोगों ने एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ देखा। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मंगोलपुरी निवासी करण के तौर पर हुई है। जो साफ-सफाई का काम किया करता था। जिसके परिवार में पत्नी, तीन बच्चे और माता-पिता थे।
मृतक के माता-पिता ने बताया कि बेटे और पुत्रवधू के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद पुत्रवधू अपने मायके चली गई, इसके बाद करण गायब हो गया। करण के पिता ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस सभी कोण से जांच कर रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है। |