search

Amroha News: कार में लाश छोड़कर भागा पति, फंदे पर लटकी विवाहिता की मौत के बाद मायके वालों का हंगामा

deltin33 2025-11-1 14:06:57 views 903
  



राशिद चौधरी, हसनपुर। कमरे में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार्रवाई के डर से पति शव को कार में रखा छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर मायके वाले गांव पहुंच गए और दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मामला रहरा थाना क्षेत्र के गांव ढकिया खादर का है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
फंदे पर लटकी मिली विवाहिता की मौत, शव छोड़कर भागा पति

  

गांव निवासी अमन कुमार की शादी करीब चार माह पहले इसी थाना क्षेत्र के गांव खुरतिया निवासी शिव दिनेश की बेटी आरती 20 वर्ष के साथ हुई थी। अमन के माता-पिता दीपावली के बाद मजदूरी करने के लिए हिमाचल प्रदेश चले गए। घर पर पति-पत्नी रह रहे थे। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में विवाद रहता था। शुक्रवार शाम विवाहिता को कमरे में फंदे पर लटका देखकर पति इलाज कराने के लिए निजी अस्पताल ले गया जहां चिकित्सक ने देखकर उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वह शव को अपने गांव ढकिया खादर ले गया। परंतु शव कार से उतारकर घर ले जाने के बजाय कार्रवाई के डर से उसे कार में रखा छोड़कर ही फरार हो गया।

  
रहरा थाना क्षेत्र के ढकिया खादर गांव का मामला, मायके वालों ने पहुंचकर किया हंगामा।

  

कार चालक ने मामले की सूचना ग्रामीणों को दी। उधर सूचना मिलते ही विवाहिता के मायके वाले वहां पहुंच गए। उन्होंने दहेज के लिए बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर देर रात थाना पुलिस ने गांव पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को समझा कर शांत किया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

थाना प्रभारी अतवीर सिंह चौहान ने बताया कि महिला की मृत्यु के संबंध में जांच चल रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521