deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Muzaffarpur Weather Update: अक्टूबर में बारिश ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, आज कैसा रहेगा मौसम?

Chikheang 4 day(s) ago views 522

  

मुजफ्फरपुर में टूटा बारिश का रिकॉर्ड



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। मोंथा चक्रवाती तूफान के कारण पिछले तीन दिनों में जिले में 53 मिमी से अधिक बारिश हुई है। पिछले 10 वर्षों में सबसे अधिक बारिश का रिकार्ड दर्ज किया गया है। शुक्रवार को दिनभर बारिश होती रही। केवल बुधवार को 50.6 मिमी बारिश का रिकार्ड दर्ज किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सुबह से देर शाम तक बारिश होती रही। इससे जन जीवन अस्त-व्यस्त रहा। बारिश से तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।

पिछले चार दिनों में 11.6 डिग्री तापमान गिरा है। इससे ठंड ने भी दस्तक दे दी है। आने वाले दिनों में इसमें और भी कमी आएगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री रिकार्ड किया गया है। यह सामान्य से 8.2 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम है।
आज तक चक्रवाती तूफान का रह सकता प्रभाव

चक्रवाती तूफान का प्रभाव जिले में अगले 12 से 24 घंटे तक रह सकता है। इस दौरान ज्यादातर स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा भी हो सकती है। शनिवार को दोपहर के बाद मौसम में सुधार होने की संभावना है। अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 25-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

वहीं, न्यूनतम 21-23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। बताया गया है कि इस दौरान औसतन सात से 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पुरवा चल सकती है। चार व पांच नवंबर को पछिया भी चल सकती है।

दूसरी ओर मौसम विभाग ने किसानों के लिए भी सामयिक सुझाव जारी किए हैं। कहा है कि पिछले दिनों में मौसम खराब होने से अच्छी वर्षा हुई है। साथ ही अगले कुछ घंटों में भी बारिश की संभावना है। ऐसे में किसान धान की कटनी व दौनी कार्य स्थगित रखें। मौसम साफ रहने पर ही इसे करें।

किसान खेतों से जलनिकासी का उचित प्रबंध करें। मौसम को देखते हुए रबी मक्का की बोआई दो से तीन दिनों के बाद कर सकते हैं। आलू की रोपाई के लिए तापमान अनुकूल हो रहा है। ऐसे में किसान खेत की तैयारी व रोपाई दो से तीन दिनों के बाद शुरू करें। लहसुन की रोपाई दो से तीन दिनों के बाद करें।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

Forum Veteran

Credits
73477