search

UP Dhan Rate: पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक तारीख से शुरू होगी धान की खरीद, कॉमन और ग्रेड ए के लिए इतना मिलेगा MSP

LHC0088 2025-11-1 01:36:59 views 1133
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत अब शनिवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी धान की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी, जो 28 फरवरी तक चलेगी। पश्चिमी उप्र में खरीद का सिलिसला एक अक्टूबर से ही चल रहा है और अब तक 1.15 लाख टन धान क्रय केंद्रों के माध्यम से खरीदा जा चुका है। धान खरीद के लिए प्रदेश भर में 3952 क्रय केंद्र बनाए गए हैं और अब तक 2.17 लाख किसानों ने पंजीकरण कराया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सरकार ने इस बार धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी की है। किसानों को कामन धान के लिए 2369 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए धान के लिए 2389 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी दिया जा रहा है। क्रय नीति के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश और लखनऊ संभाग के हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर जनपद में एक अक्टूबर से खरीद शुरू हुई थी।

अब पूर्वी उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, मीरजापुर व प्रयागराज संभाग और लखनऊ संभाग के उन्नाव, रायबरेली व लखनऊ में शनिवार से क्रय केंद्रों पर खरीद की जाएगी। क्रय केंद्रों पर धान विक्रय के लिए किसानों का पंजीकरण एक सितंबर से चल रहा है और शुक्रवार तक 2,17,625 किसान पंजीकृत हो चुके हैं।

खाद्य एवं रसद विभाग के अनुसार धान बिक्री के लिए किसानों का पंजीकृत होना अनिवार्य है। इसके लिए विभाग की वेबसाइट fcs.up.gov.in या मोबाइल एप यूपी किसान मित्र पर पंजीकरण कराया जा सकता है। किसी भी सहायता या जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001800150 नंबर पर भी काल की जा सकती है। किसान, संबंधित जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी व ब्लाक के विपणन निरीक्षक से भी संपर्क साध सकते हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138