search

Jharkhand News: कस्तूरबा की दो बिरहोर छात्राएं दीवार फांदकर भागीं, पुलिस ने बरामद किया तो बताया - स्कूल में मन नहीं लग रहा था

deltin33 2025-10-31 23:07:16 views 1248
  

प्रतापपुर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही फिर सामने आई है, वहां की छात्राएं भागकर घर चली गई थीं।  



संवाद सहयोगी, जागरण प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से गुरुवार की संध्या आदिम जनजाति बिरहोर परिवार की दो छात्राएं विद्यालय की चारदीवारी फांदकर फरार हो गईं।

इस घटना से विद्यालय परिवार में अफरातफरी मच गई। तत्काल सूचना प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी को दी गई। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन और पुलिस टीम देर रात तक बच्चियों की खोजबीन में जुटी रही।

लगातार तलाशी अभियान के बाद दोनों बच्चियां शुक्रवार सुबह उनके घर भितहा गांव से सकुशल बरामद कर ली गईं। पुलिस ने दोनों को सुरक्षित विद्यालय लाकर वार्डन सरीता कुमारी को सुपुर्द कर दिया।

वार्डेन ने बताया कि दोनों बच्चियां छठी कक्षा की छात्रा हैं और इस वर्ष अप्रैल में नामांकन कराया गया था। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि विद्यालय में मन नहीं लगने के कारण वह घर चली गई थीं।
दोनों बच्चियों की एक सहेली पहले चली गई थी घर

वार्डेन ने बताया कि दोनों बच्चियों की एक सहेली पहले घर चली गई थी, जिससे प्रभावित होकर ये भी भाग गईं। उन्होंने स्वीकार किया कि सूचना मिलते ही पुलिस और विद्यालय प्रबंधन ने तत्परता से खोजबीन शुरू की थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि बच्चियों की गुमशुदगी की सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम बनाकर सघन खोज अभियान शुरू किया। रातभर तलाश के बाद दोनों को सकुशल उनके घर से बरामद कर लिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्रा और प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी किशोर कुमार शुक्रवार को कस्तूरबा विद्यालय पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने बच्चियों से घटना की जानकारी ली और वार्डन सहित विद्यालय प्रबंधन को कई आवश्यक निर्देश दिए।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521