deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

उत्‍तराखंड के बागेश्‍वर में मिली रहस्यमयी गुफा, अंदर से निकल रही सफेद धाराएं; देखने पहुंचे लोग

deltin33 5 day(s) ago views 1046

  

धारी-डोबा में रहस्यमयी गुफा बनी आस्था का केंद्र। जागरण



जागरण संवाददाता, बागेश्वर। जनपद के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र धारी-डोबा गांव के पास स्थित एक प्राचीन रहस्यमयी गुफा मिली है। यह लोगों की आस्था तथा जिज्ञासा का केंद्र बनी हुई है। गुफा के भीतर से निकलती दूध जैसी सफेद धाराएं श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों दोनों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गुफा के भीतर प्राकृतिक रूप से बने शिवलिंगों से यह धाराएं निरंतर बहती प्रतीत होती हैं। गुफा में प्रवेश करते ही ठंडी हवा का झोंका तथा दीवारों पर उकेरी गई प्राकृतिक आकृतियां श्रद्धा तथा विस्मय से भर देती हैं। गुफा के अंदर कई संकरे मार्ग हैं, जो आगे जाकर एक विशाल गुंबदाकार हाल में मिलते हैं। गांव के बुजुर्ग हर सिंह बताते हैं कि यह गुफा अत्यंत प्राचीन है। संभवतः सतयुग काल की मानी जाती है। स्थानीय किंवदंती के अनुसार, सतयुग में एक संत बाबा यहां तपस्या करने आए थे।

कहा जाता है कि उन्होंने इसी गुफा में खीर बनाई थी, जिसके बाद से पत्थरों से दूध जैसी धाराएं बहने लगीं तथा यह दृश्य आज भी देखा जा सकता है। ग्रामवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन से गुफा के संरक्षण तथा विकास की मांग की है, परंतु अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों का मानना है कि यदि गुफा तक पहुंचने के लिए सड़क, रोशनी तथा अन्य बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएं, तो यह स्थान जिले का एक महत्त्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थल बन सकता है।
गुफा का पता चलते ही पहुंचे भक्तजन

नागा बाबा देवगिरी महाराज, पुजारी दयाल पांडे, खड़क सिंह टंगड़िया, राजेंद्र सिंह, दीवान सिंह, सुमित टंगड़िया, भरत, हरीश, नीरज, सागर आदि ने कहा कि उन्होंने पहले यह गुफा कभी नहीं देखी थी। यह गुफा धारी गांव में हनुमान मंदिर के पास ही है। जहां प्रतिदिन पूजा-अर्चना कर रहे हैं। नागा बाबा देवगिरी ने यहां धुनी रमा दी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

administrator

Credits
70658