search

तरनतारन: शिअद के धरना देने के मामले में अज्ञात कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, प्रशासन ने बताया धारा 144 का उल्लंघन

LHC0088 2025-10-31 18:07:25 views 872
  

शिअद के धरना लगाने के मामले में अज्ञात अकाली कार्यकर्ताओं खिलाफ केस दर्ज (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, तरनतारन। शिअद प्रत्याशी सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी कंचनप्रीत कौर रंधावा व अन्य अकालियों खिलाफ थाना सिटी की पुलिस द्वारा लोगों को धमकाने बाबत केस दर्ज किया गया था।

जिसके खिलाफ 25 अक्तूबर को झब्बाल चौक में पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में धरना लगाने को लेकर थाना सिटी में एक केस दर्ज किया गया है। जिसमें अभी किसी आरोपित का नाम अंकित नहीं किया गया। मामले की जांच की जिम्मेदारी एएसआइ गुरपाल सिंह को सौंपी गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रिटर्निंग अधिकारी-कम-एसडीएम की शिकायत पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में करीब चार घंटे धरना लगाकर प्रदर्शन किया गया था।  

रिटर्निंग अधिकारी मुताबिक उक्त धरने से पहले प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। विधानसभा हलका तरनतारन के उपचुनाव मद्देनजर जिले में धारा 144 लगाई गई है। शिअद का उक्त धरना धारा 144 का उल्लंघन माना गया।

शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, पूर्व मंत्री जनमेजा सिंह सेखों, गुलजार सिंह रणिके, गौरवदीप सिंह वल्टोहा, रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा, शिअद प्रत्याशी सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी कंचनप्रीत कौर ने उक्त धरने में संबोधन किया था।

जांच अधिकारी गुरपाल सिंह का कहना है कि चुनाव रिटर्निंग अधिकारी के आदेश पर फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138