search

2 करोड़ नौकरियां कहां, किसानों की आय दोगुनी हुई? अखिलेश ने इन मुद्दों पर सरकार को फिर घेरा

deltin33 2025-10-31 17:06:53 views 798
  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आचार्य नरेंद्र देव जी की जयंती के अवसर पर उन्हें याद करते हुए कहा कि आचार्य नरेंद्र देव जी समाजवादी विचारों से प्रभावित थे और वे समाजवादी आंदोलन के जनक हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अखिलेश यादव ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि देश की खुशहाली का रास्ता समाजवादी आंदोलन से ही होकर निकलेगा। भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि, “बीजेपी के लोग फर्जी ज्यादा बोलते हैं। उन्होंने कहा था- स्मार्ट सिटी बनाएंगे, आज बताओ क्या हालत है?“

पूर्व मुख्यमंत्री ने रोजगार और किसानों की आय के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने पूछा कि “2 करोड़ नौकरियां कहां हैं? किसान की आय दोगुनी कहां है?“

अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि “अमेरिका के राष्ट्रपति हमारे प्रधानमंत्री को \“किलर\“ कह रहे हैं।“ उन्होंने मांग की कि भारतीय जनता पार्टी को देश को बताना चाहिए कि अमेरिका जैसा देश उनके प्रधानमंत्री को इस तरह क्यों कह रहा है।

अखिलेश यादव ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को भी याद किया और कहा कि देश को एकजुट करने और रियासतों को खत्म करने में सरदार पटेल जी का बहुत बड़ा योगदान रहा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521