search

Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, ठंडी हवाओं से गर्मी गायब

Chikheang 2025-10-31 12:36:55 views 1263
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। तराई-भाबर क्षेत्र में पवन सर्द होने लगी है। हल्द्वानी सहित आसपास क्षेत्र में पारा लुढ़कने से रात के बाद अब दिन में भी ठंड का अहसास हो रहा है। गुरुवार को भी कुछ ऐसा ही रहा। पूरे दिन बादलों के साथ ही हल्की धुंध भी छाई रही। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ऐसे में बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को दिन के तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। पारे में गिरावट होने से गर्मी से राहत मिली है।

वहीं, मैदानी क्षेत्रों में भी लोग अब गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पांच नवंबर को पर्वतीय जिलों में वर्षा होने की संभावना है। ऐसे में आगामी दिनों में ठंड का क्रम बढ़ने की संभावना बनी हुई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953