deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Jharkhand Weather: मोंथा चक्रवात ने बिगाड़ा मौसम, झारखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट; ठंड ने दी दस्तक

LHC0088 4 day(s) ago views 184

  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में एक बार फिर रिमझिम फुहारों ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। ओरमांझी स्थित चुटुपालु घाटी में गुरुवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। जिससे रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में ठंड का अहसास शुरू हो गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के बावजूद मौसम शुष्क बना था लेकिन वर्षापात ने 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक राजधानी का तापमान गिरा दिया है। अहले सुबह और देर रात कोहरे और धुंध का असर देखने को मिल रहा है।

गुरुवार को भी दिन में रांची और आसपास के क्षेत्रों में वर्षा हुई। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया कि कुछ जगहों पर भारी वर्षा हुई है। केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि 31 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होगी। यह स्थिति 1 नवंबर को भी बनी रहेगी।

1 नवंबर को सुबह में कोहरे या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह और साहिबगंज में मेघगर्जन के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है जबकि शेष हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से राज्य में बदल रहे मौसम के कारण कनकनी बढ़ने लगी है और शाम ढलते ही सिहरन का असर देखने को मिल रहा है।

धीरे-धीरे लोगों ने गर्म कपड़े निकालना शुरू कर दिया है। अहले सुबह काेहरे का असर देखने को मिल रहा है तो शाम ढलते ही अब ठंड का अहसास होने लगा है, मौसम में हो रहे बदलाव के कारण अब ठंड का अहसास होने लगा है।
ऐसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई जबकि दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 75 मिमी पश्चिम सिंहभूम के सोनुआ में रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस पाकुड़ का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस लातेहार का रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, राजधानी रांची की बात करें तो अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री जबकि न्यूनतम 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें-

झारखंड की राजधानी रांची समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
67355