search

Jharkhand politics: हस्ताक्षर अभियान में औंधे मुंह गिरी झारखंड कांग्रेस, अब पांच नवंबर को जमा होंगे दस्तावेज

Chikheang 2025-10-31 04:06:38 views 1277
  

25 लाख हस्ताक्षर कराने के लक्ष्य के विरुद्ध पार्टी की ओर से अभी तक महज नौ लाख के करीब हस्ताक्षर कराए जा सके हैं।



राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस को वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान को शुरू करने के पूर्व 25 लाख हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य दिया गया था। इसके विरुद्ध पार्टी की ओर से अभी तक महज नौ लाख के करीब हस्ताक्षर जुटाए जा सके हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रदेश कांग्रेस की टीम और जिलों में मनोनीत नए अध्यक्ष इस प्रक्रिया में पूरी तरह से विफल हो रहे हैं। यही कारण है कि इन्होंने एक बार फिर समय बढ़ाने का आग्रह किया जिसके आधार पर अगले 4 नवंबर तक हस्ताक्षर अभियान के लिए समय दिया गया है।

पार्टी इस दौरान पूरे जोर-शोर से तैयारियों को अंजाम तक पहुंचाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि पांच नवंबर को नई दिल्ली में हस्ताक्षर अभियान से संबंधित दस्तावेज जमा कराने हैं जिसको लेकर सभी को चार नवंबर तक दस्तावेज जमा कराने को कहा गया है।

कांग्रेस की ओर से भले ही पूर्व में यह दावा किया गया था कि 25 लाख हस्ताक्षर जुटा लिए गए हैं लेकिन वास्तविकता में यह आंकड़ा अभी दूर है। पार्टी के विधायकों और संगठन के लोगों को मिलाकर अभी तक महज नौ लाख के करीब हस्ताक्षर जुटाए जा सके हैं।

इस कारण से प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यालय से और समय बढ़ाने की मांग की थी और इसे स्वीकार करते हुए केंद्रीय टीम ने चार नवंबर तक हसताक्षर जुटाने का समय दिया है। पूर्व में प्रदेश कांग्रेस को 15 अक्टूबर तक समय मिला था जिसे दस दिनों के लिए बढ़ाया गया था।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953