search

हिसार की हवा बनी जहर! AQI पहुंचा 538 के पार, दिनभर में 10 सिगरेट पीने जैसा नुकसान

LHC0088 2025-10-31 04:06:35 views 1204
  

हिसार का एक्यूआई 538, 10 से ज्यादा सीगरेट पीने के बराबर।



जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। दीपावली के बाद हवा साफ नहीं हो रही है। हालात यह है कि हिसार में वीरवार को पूरा दिन स्माग छाया रहा। सुबह आठ बजे एक्यूआई सबसे ज्यादा 538 तक पहुंच गया। इतना आंकड़ा के अनुसार हर रोज बिना सीगरेट पीये वह 10 सिगरेट के बराबर शरीर में धुआं ले रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पूरा दिन लोगों के आंखे जलती रही और सांस के मरीजों के लिए यह दिक्कत बन गई। नगर निगम की तरफ से शहर में हवा को साफ करने के लिए स्माग गन गाड़ी से पानी की छिड़काव किया जा रहा है मगर उससे हालात सही नहीं हो रहे हैं। हालात यह रहे कि पूरे दिन स्माग छाया रहा। दृश्यता बेशक कम नहीं हुई लेकिन वाहन चालकों को परेशानी अवश्य उठानी पड़ी। दूसरी तरफ मौसम में उतार चढ़ाव लगातार जारी है।

मौसम में परिवर्तन के कारण हवा खराब श्रेणी में चल रही है। वीरवार जब लोग सुबह उठे तो आसमान को स्माग से ढका पाया। सुबह के समय बुजुर्ग व बच्चों को घूमने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात यह रहे कि सुबह चार बजे से स्माग छाना शुरू हो गया था और एक्यूआई बढ़ने लगा था। आठ बजे यह पीक पर रहा। उसके बाद धीरे-धीरे कम हुआ और स्माग भी कम होने लगा। सुबह 10 बजे के बाद धूप खिलने के कारण स्माग कम अवश्य हुआ, लेकिन उसके बावजूद लोग घरों से बाहर कम निकले। यह स्माग बुजुर्ग और सांस के मरीजों के लिए ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है।
यह रहा एक्यूआई

सुबह 4 बजे: 315

सुबह 5 बजे : 375

सुबह 6 बजे : 421

सुबह 7 बजे : 462

सुबह 8 बजे : 538

सुबह 9 बजे : 502

सुबह 10 बजे : 352
बिना पीये 10 सिगरेट का धुआं ले रहे शरीर के अंदर

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार स्माग शरीर को नुकसान करता है। जो सिगरेट नहीं पिता है वह इस धुआं को भी अंदर ले रहा है। एक अनुमान के मुताबिक एक स्वस्थ व्यक्ति भी पूरे दिन में 10 सिगरेट का धुआं अंदर ले रहा है। यह शरीर को भी काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा है।
तापमान 16.5 डिग्री पहुंचा

मौसम में परिवर्तन के साथ ही न्यूनतम तापमान भी ऊपर नीचे हाे रहा है। वीरवार को न्यूनतम तापमान पर 16.5 डिग्री तक पहुंच गया। आने वाले दिनों यह मौसम में परिवर्तन के साथ ही तापमान में उतार चढ़ाव और न्यूनतम तापमान के नीचे जाने की भी संभावना है। वहीं हवा चलने से स्माग छटेगा और रात का तापमान नीचे गिर सकता है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138