जागरण संवाददाता, नौपेड़वा(जौनपुर)। मिशन शक्ति फेज पांच के तहत गुरुवार को बक्शा थाने पर फार्मेसी की छात्रा हर्षिता सिंह एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनी। जनसुनवाई के तहत पहुंचे पांच फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए निस्तारण का निर्देश दिया। एसएन कालेज आफ फार्मेसी लखौवा की छात्रा हर्षिता सिंह ने चार्ज संभालने के बा कुल्हनामऊ गांव की वंदना देवी की शिकायत सुनी व किरण देवी ने भूमि विवाद के संबंध में जानकारी ली। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 
शिकायतों को सुनने के बाद हर्षिता ने हल्का दारोगा को मामलें को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया। थाना परिसर में भ्रमण के दौरान महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क आदि के बारे में जानकारी लिया। इसके पूर्व थाने पहुंची हर्षिता का थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने हमराहियों के साथ स्वागत किया। |   
                
                                                    
                                                                
        
 
    
                                     
 
 
 |