search

ब्राजील के रियो में ड्रग्स गिरोह पर छापामारी के बाद 119 लोगों की मौत, 2,500 पुलिसकर्मियों ने पूरा किया ऑपरेशन

LHC0088 2025-10-30 20:37:06 views 712
  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्राजील में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़े पैमाने पर किए गए पुलिस अभियान के एक दिन बाद फवेला में एक शक्तिशाली ड्रग गिरोह की डिटेल्स जुटाने में जुटा है। इस बड़े अभियान में चार पुलिस अधिकारियों सहित आधिकारिक तौर पर 119 लोगों की मौत हो गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सोशल मीडिया पर तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रियो की घनी आबादी वाले इलाके में सड़कों पर लोगों की लाशें बिखरी पड़ी हैं। पुलिस का दावा है कि इस इलाके में एक गिरोह ड्रग्स का व्यापार चला रहा था।
मौतों को लेकर अब तक क्या है मालूम?

अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन कंटेनमेंट नामक इस अभियान का मकसद रियो के सबसे पुराने और सबसे शक्तिशाली आपराधिक समूह कमांडो वर्मेलो (रेड कमांड) को कमजोर करना था। इस समूह का हाल के सालों में तेजी से विस्तार हुआ है।

बख्तरबंद वाहनों, हेलीकॉप्टरों और ड्रोनों से लैस लगभग 2,500 भारी हथियारों से लैस अधिकारियों ने मंगलवार को गिरोह के दो प्रमुख गढ़ों विशाल अलेमाओ और पेन्हा फवेला परिसरों हम छापा मारा है।
कितने लोग हिरासत में हैं?

रियो राज्य सरकार ने 119 लोगों के मारे जाने की सूचना दी है, जबकि लोक अभियोजक कार्यालय ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि 132 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि 113 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें 10 नाबालिग भी शामिल हैं, और 91 राइफलें जब्त की गई हैं।

यह अभियान ब्राजील का अब तक का सबसे घातक अभियान था। रियो में, दूसरा और तीसरा सबसे घातक पुलिस छापा 2021 और 2022 में जकारेजिन्हो और विला क्रूजेरो में हुआ। इसमें क्रमशः 28 और 25 लोग मारे गए।

(समाचार एजेंसी एएफपी इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें: नेपाल में माउंट एवरेस्ट इलाके में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138