search

यूपी में पदोन्नति से जुड़े पदों पर अब नहीं रुकेगा चयन, सरकार ने तय की समय-सीमा

deltin33 2025-10-30 10:07:46 views 1020
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने पदोन्नति से भरे जाने वाले पदों पर चयन की कार्यवाही में हो रही देरी को लेकर सख्ती दिखाई है। सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि पदोन्नति से जुड़े पदों के साथ-साथ चयन की प्रक्रिया भी तय समय सीमा में पूरी की जाए, ताकि प्रशासनिक कार्य प्रभावित न हों। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कई विभागों में रिक्तियों की उपलब्धता होने के बावजूद चयन की कार्यवाही समय से नहीं की जा रही है।

इस कारण पदोन्नति आदेश जारी होने में विलंब हो रहा है। अब ऐसे मामलों में यह अनिवार्य होगा कि चयन की प्रक्रिया पूरी होते ही संबंधित पदों पर पदोन्नति आदेश जारी किए जाएं। साथ ही उन्हें संबंधित पद पर तैनाती भी दी जाए।

कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन पदों पर पदोन्नति का आदेश निर्गत किया जा रहा है, वहां चयन की प्रक्रिया लंबित नहीं रहनी चाहिए। इससे प्रशासनिक व्यवस्था पर असर पड़ता है और पद रिक्त रहते हैं।

इसलिए अब पदोन्नति आदेश जारी करने से पहले या साथ ही में चयन की प्रक्रिया पूरा करना अनिवार्य कर दिया गया है। मुख्य सचिव ने सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों और सचिवों को निर्देश दिया है कि आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521