search

ईडी ने जब्त की लाल जुगल किशोर की 300 करोड़ की संपत्तियां, रोहतास समूह पर धोखाधड़ी का आरोप

Chikheang 2025-10-30 07:36:13 views 1104
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निवेशकों से ठगी के बड़े मामले में रोहतास समूह व उनके सहयोगियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की है। रोहतास समूह ने निवेशकों की रकम से खरीदी गईं कई संपत्तियों को अपनी सहयोगी कंपनियों को ट्रांसफर कर उन्हें अन्य कंपनियों को बेच दिया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सूत्रों का कहना है कि ऐसे ही रोहतास समूह से लाल जुगल किशोर लिमिटेड कंपनी ने लखनऊ में सुलतानपुर रोड, बाराबंकी रोड व सीतापुर रोड स्थित पांच बेशकीमती जमीनें खरीद ली थीं, जिनकी वर्तमान कीमती 300 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। ईडी ने पांचों संपत्तियों को जब्त कर लिया है।  

ईडी की जांच में सामने आया है कि रोहतास समूह ने यह संपत्तियां काफी कम कीमत पर बेच दी थीं। एक जमीन पर अधूरे फ्लैट बने हुए हैं। रोहतास समूह ने निवेशकों से जुटाई रकम से खरीदी गईं इन जमीनों पर आवासीय परियोजनाएं शुरू करने का दावा किया था।

बाद में इन्हें अपनी सहयोगी कंपनियों को ट्रांसफर कर दिया गया। फिर सहयोगी संपत्तियों के माध्यम से इन संपत्तियों की डील लाला जुगल किशोर लिमिटेड के संचालक अर्पित रस्तोगी से की गई।

रोहतास ग्रुप के संचालकों के उनके विरुद्ध वर्ष 2019 में गैंग्सटर एक्ट की कार्रवाई होने से पहले इन संपत्तियों को केवल 18 से 20 करोड़ रुपये में बेच दिया था। हालांकि अभी इस बात की और गहनता से जांच की जा रही है कि संपत्तियां बेचने में और कितनी रकम का लेनदेन हुआ था।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953