search

एक तीर से तीन शिकार करने का था प्लान, एसिड अटैक की कहानी गढ़ने वाली डीयू की छात्रा भी होगी गिरफ्तार

Chikheang 2025-10-30 00:37:43 views 1247
  

मुख्य आरोपी अकील के भाई वकील को भी किया गया गिरफ्तार।



जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। भारत नगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह अपने ऊपर एसिड अटैक का नाटक रचने वाली दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा भी गिरफ्तार की जाएगी। पुलिस को गुमराह करने, षड्यंत्र रचने समेत अन्य मामलों में जल्द ही छात्रा को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल छात्रा अपने दोनों हाथ एसिड से झुलसने के कारण अस्पताल में भर्ती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उत्तरी-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि इस षड्यंत्र में शामिल पीड़िता के चाचा वकील को पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, भलस्वा डेरी थाने में दर्ज दुष्कर्म मामले में छात्रा का पिता अकील खान पुलिस की रिमांड पर है। रिमांड खत्म होने के बाद अकील को गिरफ्तार किया जाएगा।

वहीं, छात्रा भाई को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जांच में पता चला है कि भाई का एक साथी भी इस मामले में शामिल रहा है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अभी तक की जांच छात्रा की मां का इस मामले में फिलहाल कोई भूमिका नहीं है, ऐसे में उसे इस जांच से अलग रखा गया है। जरूरत पड़ने पर फिर से मां से भी पुलिस पूछताछ कर सकती है।
एसिड अटैक के तीनों आरोपियों को मिली क्लीन चिट

इस एसिड अटैक हमले में षड्यंत्र के तहत छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में मुख्य आरोपित जितेंद्र को बनाया था। पुलिस को बताया था कि उसके ही इशारे पर अरमान व ईशान ने उसपर तेजाब से हमला किया है। लेकिन पुलिस व जांच अधिकारी के सूझबूझ से मुख्य आरोपित समेत तीनों को क्लीन चिट मिल गई। पुलिस ने जल्द ही इस केस का पर्दाफाश कर दिया।

जितेंद्र ने बताया कि हादसे वाले दिन जैसे ही पुलिस का काल उनके पास आया, वह पहले भलस्वा डेरी थाने गए। उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर मामला किया है। फिर भलस्वा थाने से पुलिस ने उन्हें भारत नगर थाने लेकर गई, जहां उन्होंने पुलिस के सामने पूरी सच्चाई बताई। फिर वारदात वाले दिन करोलबाग स्थित अपने कार्यस्थल पर होने की बात बताई।

जो पुलिस जांच में सही निकली। वहीं, ईशान और अरमान दोनोें भाई है, जिसका हादसे वाला दिन लोकेशन आगरा में मिला। दोनों परिवार ने सही दिशा में की गई पुलिस जांच को लेकर धन्यवाद किया।
इस फर्जी कहानी के पीछे क्या था मकसद

छात्रा के पिता अकील खान इस एसिड अटैक के बहाने तीन शख्स को फंसाना चाहते थे। पहला महिला का पति, जिसने अकील पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दूसरा मंगोलपुरी के रहने वाले इशान और अरमान को।

इन दोनों लड़कों की मां शबनम और अकील खान के बीच प्राॅपर्टी के विवाद था। 2018 में अकील खान के तीनों सालों और उनमें से एक की पत्नी ने शबनम पर एसिड अटैक करवा दिया था। यह मामला भी अदालत में चल रहा है। जिसका वह बदला लेना चाहता था। पुलिस जांच में सच्चाई आने के बाद अकील खान व उनके परिवार का अन्य शख्स इस षड्यंत्रण में खुद ही फंस गए।

यह भी पढ़ें- हिंदू बन किशोरी को अगवा कर दिल्ली ले जाकर किया दुष्कर्म, मतांतरण का प्रयास
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953