search

MP News: दमोह में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर; एक महिला की मौत व 11 घायल

deltin33 2025-10-29 22:07:33 views 1086
  

दमोह में भीषण सड़क हादसा बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर (फोटो सोर्स- जेएनएन)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के न्यू दमोह आवास के मुख्य मार्ग पर बुधवार की दोपहर एक बोलेरो द्वारा ऑटो को टक्कर मार देने से ऑटो में सवार 12 यात्रियों में से एक महिला की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घायल लोगों में 3 की हालत गंभीर होने पर उन्हें जबलपुर रेफर किया गया है। घटना की जानकारी लगते ही सभी घायलों को इलाज हेतु एंबुलेंस की मदद से दमोह के जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

  
अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था परिवार

घटना के संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक एच आर पांडे ने बताया कि दमोह के न्यू दमोह बाईपास पर राजा पटना निवासी महाराज सिंह की बेटी के ससुर के मृत हो जाने पर उनके परिजन ऑटो रिक्शा से अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ग्राम आनू गए हुए थे।

अंतिम संस्कार के बाद सभी लोग ऑटो से अपने ग्रह ग्राम राजा पटना के लिए वापस जा रहे थे कि इसी बीच न्यू दमोह के मुख्य मार्ग पर एक तेज गति से आ रही बोलेरो ने ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पलट गया इस घटना में वती बाई पत्नी महाराज सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जबलपुर रेफर किया गया है।

  
कौन-कौन हुआ घायल?

इस घटना में घायलों में नवनी बाई पत्नी केदार सिह 25 वर्ष, जगत पुत्र लक्खू अहिरवार 42 वर्ष, चंदाबाई पत्नी मोहन सिंह 60 वर्ष, इमरतीबाई पत्नी दिलीप सिंह 45 वर्ष, पार्वती पत्नी गोपाल सिंह 40 वर्ष ,भूपेंद्र पुत्र बलवान सिह 30 वर्ष, विनीता पत्नी चंदन सिंह 45 वर्ष, हल्की बाई पत्नी महेंद्र सिंह 35 वर्ष, चंदाबाई पत्नी खेत सिह 45 वर्ष, रचना पत्नी कारण सिह 50 वर्ष एवं बबीता पत्नी कोमल सिह को इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  

इसमें चंदाबाई ,इमरतीबाई और विनीता बाई की हालत गंभीर होने पर इन्हें जबलपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद कर चालक घटनास्थल से फरार हो गया। घटना की जानकारी रखते ही एसडीएम आर एल वागरी, नगर पुलिस अधीक्षक एच आर पांडेय भी जिला अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए थे।

कौन हैं शिवांगी सिंह? राष्ट्रपति के साथ तस्वीर देख उड़ी मुनीर की नींद, ऑपरेशन सिंदूर से है कनेक्शन
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521