search

Bihar Politics: कोई संभालेगा अपने पिता की विरासत तो किसी को पत्नी की जीत की आस, सियासी माहौल गर्म

cy520520 2025-10-29 19:12:57 views 1264
  

कोई संभालेगा अपने पिता की विरासत तो किसी को पत्नी की जीत की आस



बाबुल दीप, मुजफ्फरपुर। चुनाव चाहे कोई भी हो, इसमें अनोखे रंगरूप होते हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में भी जिले में कुछ इसी प्रकार की तस्वीर उभर कर सामने आ रही है। कोई उम्मीदवार अपने पिता की विरासत को संभालने के लिए दम लगा रहा है तो किसी की आस पत्नी पर टिकी हुई है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिले में छह नवंबर को मतदान होना है और चार को ही प्रचार का शोर थम जाएगा। इस दौरान सभी उम्मीदवार अपनी ओर से पूरी ताकत झोंकने में जुटे हैं। स्टार प्रचारकों का भी आनाजाना लगा है। इसमें कुछ ऐसे भी उम्मीदवार हैं जो अपने पिता तो कोई पति की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।  

सकरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक अशोक चौधरी के पुत्र आदित्य कुमार चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार उनके पिता ने टिकट नहीं लिया। अपने पुत्र को चुनाव के मैदान में उतारा है। यानी वे अब अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने को तैयार हैं। पिता-पुत्र मिलकर क्षेत्र में जोरशोर से प्रचार अभियान चला रहे हैं।  

आदित्य युवा हैं और इस कारण क्षेत्र में युवाओं के बीच उनकी चर्चा भी हो रही है। मुजफ्फरपुर लोकसभा से पूर्व सांसद अजय निषाद ने भी अपने पिता कैप्टन जयनारायण निषाद की विरासत को आगे बढ़ाया था। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस से सांसद का चुनाव लड़ा, लेकिन हार मिली थी।  

इस बार वे फिर से भाजपा में शामिल हुए और उनकी पत्नी रमा निषाद को टिकट मिल गया। औराई से वे पहली बार विधायक का चुनाव लड़ रही हैं। पूर्व सांसद की आस अब उनकी पत्नी पर टिकी हुई है, इसलिए दोनों पति-पत्नी औराई में डटे हुए हैं।  
सांसद और एमएलसी की बेटी दूसरी बार आजमा रहीं किस्मत:

वैशाली सांसद वीणा देवी और एमएलसी दिनेश प्रसाद सिंह की बेटी कोमल सिंह भी विरासत संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जदयू से वे चुनाव लड़ रही हैं। युवा और महिला होने के नाते क्षेत्र में उनकी भी चर्चा हो रही है।

पिछले विधानसभा चुनाव में भी वे गायघाट से मैदान में थीं, लेकिन हार मिली थी। इस बार उन्होंने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री भी मंगलवार को गायघाट में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: कंजूसी ही कंजूसी..! एनडीए और महागठबंधन ने केवल 53 महिला उम्मीदवारों को दिया टिकट
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737