search

यीडा सिटी में 900 करोड़ का निवेश करेंगी दो जापानी कंपनी, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

LHC0088 2025-10-29 16:37:33 views 1247
  

यमुना प्राधिकरण का कार्यालय।  



ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में कारों की सीट, ट्रैक्टर में इस्तेमाल होने वाले नट बोल्ट समेत अन्य ऑटोमोबाइल उपकरण की इकाइयां स्थापित होंगी। इसके लिए दो जापानी कंपनी ने शहर में 10-10 एकड़ भूमि की मांग की है, कंपनियां करीब 900 करोड़ का निवेश करेंगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यमुना प्राधिकरण के एक अधिकारी के मुताबिक कंपनियां नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास अपनी उत्पादन इकाई स्थापित करना चाहती है। इसके लिए मंगलवार को दो जापानी कंपनियों के प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से मुलाकात की। इनमें जापानी कंपनी क्योवा लेदर क्लाथ कंपनी लिमिटेड जो टोयोटा समूह की कंपनी है व दूसरी मेइरा कॉर्पोरेशन शामिल है।

क्योवा लेदर क्लाथ कंपनी सिंथेटिक लेदर सामग्री का उत्पादन करती है। कंपनी के उत्पादन वैश्विक बाजार में उपलब्ध हैं। क्योवा कंपनी कार की सीट कवर और इंटीरियर के लिए कृत्रिम लेदर समेत अन्य उपकरण तैयार करती, जिन्हें मारुति व टोयोटा जैसी बड़ी कंपनियों को भेजा जाता है। कंपनी ने भारत की कृष्णा ग्रुप के साथ साझेदारी कर इकाई स्थापित करने की तैयार की है।

कंपनी कुल 450 करोड़ का निवेश करेगी। वहीं, मेइरा कॉर्पोरेशन नट और बोल्ट का निर्माण करेगी जो ट्रेक्टर बनाने वाली कंपनी एस्कार्ट्स कुबोटा को आपूर्ति करेगी। इस कंपनी ने भी 450 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव रखा है।

प्राधिकरण इन कंपनियों को नोएडा एयरपोर्ट के पास विकसित हो रहे सेक्टर-आठ में भूमि देने पर विचार कर रहा है। दोनों ही कंपनी को 10-10 एकड़ भूमि दी जाएगी। यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुामर सिंह ने बताया कि दोनों कंपनियों के प्रस्तावों को जल्द ही शासन में भेजा जाएगा। अनुमति मिलने पर भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138