search

कोल्हान में दिख रहा बंद का असर: बस परिचालन ठप, स्कूल और बाजार बंद; सड़कों में आगजनी

Chikheang 2025-10-29 15:06:57 views 1008
  

कोल्हान की सड़कों में आगजनी  



जागरण संवाददाता, चाईबासा। चाईबासा में एनएच और बाईपास पर नो एंट्री लागू करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना दे रहे ग्रामीणों पर सोमवार की मध्यरात्रि में पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़ने की घटना के विरोध में आज कोल्हान बंद का आह्वान किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस बंद को आदिवासी संगठनों और भारतीय जनता पार्टी का समर्थन मिला है। बंद का व्यापक असर पश्चिमी सिंहभूम में देखा जा रहा है। बंद के कारण चाईबासा से रांची और जमशेदपुर जाने वाली बसों का परिचालन ठप है।

शहर में निजी स्कूलों ने छुट्टी की घोषणा की है, जबकि कई सरकारी संस्थान भी आंशिक रूप से प्रभावित हैं। मुख्य बाजार, दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हैं।

नोवामुंडी थाना क्षेत्र के कोटगढ़ बस स्टैंड में आंदोलनकारी ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है। बस स्टैंड के पास टायर जलाकर उन्होंने प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

जगन्नाथपुर अनुमंडल मुख्यालय में भी कोल्हान बंद का असर दिखा। सुबह से ही चारों दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों का आवागमन ठप रहा। बाजार और दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। जैंतगढ़ में झंडा चौक पर भी ग्रामीणों ने टायर जलाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

लोगों की मांग है कि एनएच 220 और बाईपास मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके। वहीं पुलिस कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों और राजनीतिक दलों में आक्रोश व्याप्त है। बंद को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सभी प्रमुख सड़कों और चौक-चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953