सतीश शाह को मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित करने की गुजारिश/ फोटो- X Account  
 
  
 
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 25 अक्टूबर को जब बहु प्रतिभाशाली अभिनेता सतीश शाह के निधन की खबर सामने आई, तो हर कोई शॉक रह गया। उनके सारा भाई वर्सेज सारा भाई के को-स्टार्स के जहां आंसू नहीं रुके, तो वहीं सोशल मीडिया पर फैंस ने भी उन्हें याद किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 
सिनेमा में चार दशक से ज्यादा का समय बिताने वाले सतीश शाह जब भी स्क्रीन पर आए, तो उनकी एफर्टलेस कॉमेडी देखकर लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। अब उनके सिनेमा में इसी योगदान के लिए फिल्म फेडरेशन ने एक्टर के मरणोपरांत उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखा है। उन्होंने पीएम मोदी से क्या गुजारिश की है, चलिए बताते हैं:  
FWICE ने पीएम मोदी को खत में लिखी ये बात  
 
मंगलवार को \“द फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज (Fwice) ने निधन के बाद सतीश शाह को पद्मश्री से सम्मानित करने के लिए पीएम मोदी को एक लेटर भेजा और उसमें लिखा, “फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज जो इंडियन सिनेमा की मूल संस्था है, हम हाथ जोड़कर और तहे दिल से आपसे ये अपील करते हैं कि भारत के सबसे चहेते और मशहूर अभिनेता स्वर्गीय सतीश शाह को मरणोपरांत पद्मश्री देने पर विचार किया जाए“।   
 
यह भी पढ़ें- Satish Shah: सामने आई सतीश शाह की मौत की असली वजह, साराभाई को-एक्टर ने किया खुलासा  
 
इस लेटर में सतीश शाह को एक ऐसा कलाकार बताया गया है, जिनका काम पूरे देशभर के लोगों के चेहरों पर खुशी लेकर आया।  
 
    
पद्मश्री से सम्मानित करना सबसे बेहतरीन श्रद्धांजलि होगी  
 
इस खत में उन्होंने सतीश शाह को याद करते हुए आगे लिखा, “पूरी वर्किंग कम्यूनिटी उनका बहुत आदर करती है और उन्होंने बहुत ही उदारता के साथ FWICE के कई अच्छे कार्यों में समर्थन दिया है। उनका जाना हम सबके दिलों में एक खालीपन छोड़ गया है। अगर उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है, तो ये उनके आर्ट, कल्चर और उन्होंने सालों तक लोगों का जो एंटरटेनमेंट किया, उसके लिए एक बेहतरीन श्रद्धांजलि है। यह न केवल एक एक्टर को पहचान देगा, बल्कि उस इंसान को भी पहचान देगा, जिसने चार दशक तक लोगों को हंसाया है और अपने कई लोगों को उनका पैशन फॉलो करने के लिए इंस्पायर किया है।  
 
    
 
आपको बता दें कि सतीश शाह ने अपने पूरे फिल्मी करियर में 250 से ज्यादा फीचर फिल्में की हैं। उनकी पहली फिल्म अरविंद देसाई की अजीब दास्तां थी। हालांकि, उन्हें फिल्म जाने भी दो यारो, टीवी शो सारा भाई वर्सेज सारा भाई, मैं हूं ना जैसी फिल्मों के लिए याद किया जाता है।  
 
यह भी पढ़ें- Satish Shah सहित इन 10 कलाकारों ने साल 2025 में दुनिया को कहा अलविदा, एक का बेहद कम उम्र में हुआ निधन |