search

योगी कैबिनेट मीटिंग में इस जिले को मिला तोहफा, जल्द ही शुरू होगी निर्माण कार्य की प्रक्रिया

LHC0088 2025-10-29 10:36:20 views 921
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। रायबरेली जिले के ऊंचाहार क्षेत्र को नया बस स्टैंड मिलने का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार ने ग्राम पट्टी रइस कैथवल, तहसील ऊंचाहार स्थित भूमि को परिवहन विभाग के पक्ष में निश्शुल्क हस्तांतरित और नामांतरण किए जाने के प्रस्ताव को कैबिनेट बाय सर्कुलेशन के माध्यम से स्वीकृति दे दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस निर्णय से ऊंचाहार क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब तक बसों के ठहराव और पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। परिवहन विभाग अब जल्द ही निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू करेगा।

प्रस्तावित बस स्टैंड में आधुनिक सुविधाएं जैसे प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय, टिकट काउंटर और डिजिटल सूचना बोर्ड की व्यवस्था की जाएगी। पूर्व में बस स्टैंड के निर्माण के लिए नौ करोड़ रुपये का बजट जारी किया था। तहसील से इसके लिए सवा पांच बीघा जमीन परिवहन निगम के नाम पर दर्ज करने की संस्तुति पहले दी गई थी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138