deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

नारियल पानी रोज पिएं या हफ्ते में 4 बार? जानिए सेहत के लिए कौन-सा तरीका है सबसे बेस्ट

cy520520 6 day(s) ago views 501

  

नारियल पानी: स्वास्थ्य के लिए अमृत या नुकसान? (Picture Credit- Freepik)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बात जब भी हेल्दी ड्रिंक की आती है, तो नारियल पानी का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है। बहुत सारे लोग नारियल पानी पीने के शौकीन होते हैं और इसलिए कई लोग इसे रोजाना पीते हैं। हालांकि, इसे रोज पीना फायदेमंद है या नहीं, यह जानना भी जरूरी है। किसी भी चीज की अति अक्सर सेहत को नुकसान पहुंचाती है। ऐसे में क्या होगा अगर आप हफ्ते में चार बार नारियल पानी पिएंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नारियल पानी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। यह हमें हाइड्रेट रखने में मदद करता है और किडनी की फंक्शनिंग बेहतर बनाता है। हालांकि, इसमें पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे इसे ज्यादा पीना हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं क्या होगा अगर हफ्ते में चार बार नारियल पानी पिएंगे आप-  
कितना नारियल पानी पीना सही?

किसी भी चीज की सही और पर्याप्त मात्रा सेहत के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन जरूरत से ज्यादा कोई भी चीज नुकसान ही पहुंचाती है। नारियल पानी के साथ भी ऐसा ही है। बात करें इसकी सही मात्रा की, तो ज्यादातर लोगों के लिए लगभग 150 से 200 मिलीलीटर प्रति सर्विंग पर्याप्त है। एक मीडियम साइज के नारियल में इतना पानी आराम से मिल जाता है। इसलिए ऐसा बिल्कुल न सोचें कि ज्यादा बड़े आकार का नारियल बेहतर होगा।
क्या है नारियल पानी पीने का सही समय?

नारियल पानी का पूरा फायदा लेने के लिए जरूरी है कि इसे सही समय पर पिया जाए। अब सवाल यह उठता है इसे पीने का सही समय क्या है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो नारियल पानी पीने का सबसे अच्छा समय सुबह या कसरत के बाद का है। यह पेट के लिए हल्का होता है और शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। साथ ही देर रात इसे पीने से बचें, खासकर अगर आपको अक्सर यूरिन आती है।
किसके लिए फायदेमंद और किसे बरतनी चाहिए सावधानी?

नारियल पानी हाई ब्लड प्रेशर, डिहाइड्रेटेड और एथलीट्स के लिए फायदेमंद हो सकता है। साथ ही हल्का होने की वजह से यह बच्चों और बुजुर्गों के लिए एक अच्छा विकल्प होता है। हालांकि, किडनी की समस्या वाले लोगों को इसे पीने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों को भी ध्यान से और सीमित मात्रा में ही इसे पीना चाहिए।   
क्या होगा अगर हफ्ते में 4 बार पिएंगे नारियल पानी?

हफ्ते में 3 से 4 बार नारियल पानी पीना ज्यादातर लोगों के लिए ठीक है। अगर आप बहुत ज्यादा एक्टिव हैं, आपको बहुत पसीना आता है या आप किसी बीमारी से रिकवर हो रहे हैं, तो नारियल पानी से शरीर में खोए हुए फ्लूइड और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है। एक हेल्दी व्यक्ति के लिए हफ्ते में 4 बार नारियल पानी पीना एक अच्छी मात्रा है।

यह भी पढ़ें- रोज पिएंगे एक नारियल पानी, तो शरीर में दिखेंगे 8 बदलाव; फायदे जानकर आज से ही कर देंगे पीना शुरू

यह भी पढ़ें- क्या डायबिटीज के मरीजों को पीना चाहिए नारियल पानी? एक्सपर्ट ने बताया ब्लड शुगर पर कैसा पड़ता है असर
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
66668