deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

ट्रंप ने की जापानी पीएम की तारीफ, बदले में मिला नोबेल का वादा; अमेरिका को देंगी ये खास तोहफा

LHC0088 6 day(s) ago views 949

  

ट्रंप ने की जापानी पीएम की तारीफ (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान दौरे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री सानाई ताकाइची की जमकर तारीफ की। दोनों नेताओं की मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। ताकाइची से हाथ मिलाकर ट्रंप ने कहा कि ये मजबूत महिला के हाथ हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने देश की पहली महिला पीएम बनने पर ताकाइची को बधाई दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वह ताकाइची को दिवंगत प्रधानमंत्री ¨शजो आबे के दौर से उनको जानते हैं। वह देश को काफी आगे लेकर जाएंगी। बाद में जापान के योकोसुका नौसैनिक अड्डे पर तैनात अमेरिकी विमानवाहक पोत जार्ज वा¨शगटन पर छह हजार सैनिकों के बीच ट्रंप ने ताकाइची को एक विजेता महिला के तौर पर संबोधित किया।
ट्रंप ने ताकाइची से बताई दोस्ती

उन्होंने कहा कि ताकाइची के साथ उनकी मित्रता काफी गहरी हो गई है। वहीं ताकाइची ने दुनियाभर में युद्धों के समाधान पर बल देने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप की तारीफ की और वादा किया कि वह ट्रंप को शांति के नोबेल के लिए नामित करेंगी। उन्होंने पश्चिम एशिया में शांति बहाली और थाईलैंड व कंबोडिया के बीच शांति स्थापित कराने की पहलों को अप्रत्याशित ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

ताकाइची ने ट्रंप को आबे का कांच में बंद पटर (गोल्फ स्टिक), जापान के प्रमुख विजेता हिदेकी मात्सुयामा द्वारा हस्ताक्षरित एक गोल्फ बैग और एक सोने की पत्ती वाली गोल्फ बाल उपहार में दी। ताकाइची ने ट्रंप को एक नक्शा भी सौंपा, जिसमें 2019 के बाद से अमेरिका में जापानी कंपनियों के निवेश को दिखाया गया है।
अमेरिका को क्या उपहार देंगी ताकाइची

उन्होंने कहा कि अगले साल चार जुलाई को अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होने पर वह 250 चेरी के पेड़ उपहार में देंगी। दोनों देशों में हुए दो अहम समझौते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जापान दौरे पर दोनों देशों के बीच दो महत्वपूर्ण समझौते हुए, जिसमें एक व्यापार और दूसरा रेयर अर्थ खनिजों की आपूर्ति से जुड़ा है।

जापान की पहली महिला पीएम सानाई ताकाइची ने कहा कि इन समझौतों से दोनों देशों के बीच संबंधों का नया सुनहरा युग शुरू होगा। समझौते के तहत जापान अमेरिका में 550 अरब डालर का निवेश करेगा। इसके बदले ट्रंप प्रशासन जापान के आयात पर टैरिफ शुल्क केवल 15 प्रतिशत ही रखेगा। ट्रंप ने कहा कि टोयोटा अमेरिका में 10 अरब डालर का निवेश करेगी।

दोनों देशों के बीच इस साल जुलाई में इस पर सहमति बनी थी। सरकार में ताकाइची की स्थिति होगी मजबूत ट्रंप का जापान दौरा प्रधानमंत्री ताकाइची के लिए ज्यादा महत्व रखता है। वह सरकार में अपनी स्थिति मजबूत करने में लगी हैं। जनता का समर्थन भी उन्हें मिल रहा है, लेकिन उनकी गठबंधन सरकार संसद के निचले सदन में बहुमत से दो वोट पीछे है। ऐसे में ट्रंप का समर्थन उनके काम आ सकता है।
अमेरिका पर सैन्य निर्भरता घटाने का स्वागत

इस दौरान ट्रंप ने सैन्य निर्माण में तेजी लाने के जापान के कदम का भी स्वागत किया। ट्रंप ने जापान से कहा है कि चीन के बढ़ते आक्रामक रुख के मद्देनजर वह अपनी सुरक्षा पर अधिक खर्च करे। इसके चलते ताकाइची ने रक्षा खर्च को जीडीपी के दो प्रतिशत तक बढ़ाने की बात कही है।

ट्रंप ने अमेरिका से ज्यादा से ज्यादा रक्षा उपकरण खरीदने के जापान के प्रयास की भी प्रशंसा की। किम जोंग से मिलने के लिए उत्सुक ट्रंप ट्रंप ने 1960 और 70 के दशक में उत्तर कोरिया द्वारा अगवा किए गए जापानी लोगों के स्वजनों से भी मुलाकात की। माना जाता है कि उत्तर कोरिया ने अगवा किए गए सभी जापानी लोगों को वापस नहीं भेजा है। ट्रंप ने पीडि़तों के परिवारों से मुलाकात में बार-बार ये दोहराया कि वह इस मसले पर बात करने के लिए उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से मिलने को उत्सुक हैं।

क्या दिल्ली में कृत्रिम वर्षा के प्रयासों पर फिरा पानी ? दो बार की गई क्लाउड सीडिंग पर बादल गरजे तक नहीं
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
66263